khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-विकास खण्ड थौलधार के कार्यालय भवन कण्डीसौड़ में इस दिन होगा बहुद्देशीय शिविर आयोजित।

  • विकास खण्ड थौलधार के कार्यालय भवन कण्डीसौड़ में दिनांक 03 जनवरी, 2024 को बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि दिनांक 03 जनवरी, 2024 को विकास खण्ड थौलधार के कार्यालय भवन कण्डीसौड़ में प्रातः 11.00 बजे से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया जायेगा।

शिविर में आम जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर लगवाकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

तहसील कण्डीसौड़ द्वारा विभिन्न प्रमाण-पत्र बनवाये जायेंगे। अग्रणी बैंक प्रबन्धक तथा जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड) टिहरी गढ़वाल द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी योजनाओं एवं वित्तीय समावेश के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी दी जायेगी एवं स्टॉल स्थापित किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त क्षेत्रीय उपराजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को मय अभिलेखों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके जिला स्तरीय अधिकारियों को बहुद्देशीय शिविर में जन कल्याणकारी योजनाओं के विभागीय स्टॉल लगवाने एवं स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related posts

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश राणा, जिला प्रशासन और राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

आवाज मच गई हंसी की: जब द्वापर को बाबर समझा गया… BSP विधायक ने गलती की, तो मुस्कुराते हुए CM Dhami ने दिया जवाब

cradmin

Uttarakhand: आठ विभागों की 41 सेवाएं अब सेवा का अधिकार के दायरे में आई, जानिए क्या समय सीमा की गई तय

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights