khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: ढाई साल की बच्ची इन्फ्लुएंजा-ए के साथ ही एच-1 एन-1 पॉजिटिव, दून अस्पताल में किया गया आइसोलेट

Uttarakhand: ढाई साल की बच्ची इन्फ्लुएंजा-ए के साथ ही एच-1 एन-1 पॉजिटिव, दून अस्पताल में किया गया आइसोलेट

Uttarakhand: दून अस्पताल में एक ढाई साल की बच्ची इन्फ्लुएंजा-ए के साथ ही एच-1 एन-1 पॉजिटिव आई है। एच-1 एन-1 इन्फ्लुएंजा का सब टाइप है और यह स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है। बच्ची को दून अस्पताल में भर्ती कर आइसोलेट किया गया है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की गई है। जिले में कोविड की 47 जांच की गई। हालांकि सभी रिपोर्ट निगेटिव है।

जिला सर्विलांस अधिकारी Dr. CS Rawat ने बताया कि दून अस्पताल में एक ढाई साल की बच्ची इन्फ्लुएंजा पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, दून अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची एच-1 एन-1 पॉजिटिव भी है। बता दें कि इन दिनों बच्चों के साथ ही बुजुर्ग भी इन्फ्लुएंजा-ए, एच-1 एन-1 और एच-3 एन-2 पॉजिटिव आ रहे हैं।

बच्चों में कर रहे इन्फ्लुएंजा की जांच : Dr. Mukhija

दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मेजर Dr. Gaurav Mukhija ने बताया कि बच्चों में इन्फ्लुएंजा की जांच हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हमें बच्चों में एच-1 एन-1, एच-3 एन-1, एच-3 एन-2, एच-1 एन-2 का डर सता रहा है। यह सभी इन्फ्लुएंजा के सब टाइप है और स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करते हैं। हालांकि हर साल बच्चों को सर्दी और जुकाम होता है तो इन्फ्लुएंजा-ए और बी की वजह से होता है। यह घातक नहीं होता है। इसके अलावा इन्फ्लुएंजा के सब टाइप की जांच में बच्चे बहुत कम ही पॉजिटिव आते हैं। इन्फ्लुएंजा के सब टाइप मरीज के फेफड़ों पर असर डालते हैं। इसमें घातक निमोनिया होता है।

लक्षण

शरीर में दर्द होना
बुखार

बुखार के साथ ठंड लगना

सर्दी होन

Related posts

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी ने शनिवार को बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की ली बैठक ,जाने ।

khabaruttrakhand

हाईटेक ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का भंडार और शांत वातावरण में अध्ययन कर यहां संवारे विद्यार्थी अपना भविष्य।

khabaruttrakhand

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: CM Dhami ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके लिए सर्वोपरि था राष्ट्रहित

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights