khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Lok Sabha Elections: चुनाव के लिए देहरादून-हल्द्वानी होंगे BJP के केंद्र, बोले महेंद्र भट्ट; सेंकड़ों लोग लेंगे सदस्यता

Lok Sabha Elections: चुनाव के लिए देहरादून-हल्द्वानी होंगे भाजपा के केंद्र, बोले महेंद्र भट्ट; सेंकड़ों लोग लेंगे सदस्यता

Dehradun: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने उत्तराखंड को दो क्लस्टर में बांटा है। इसके अंतर्गत गढ़वाल मंडल की लोकसभा की तीन सीटों का केंद्र देहरादून और कुमाऊं की दो सीटों का केंद्र हल्द्वानी बनाया गया है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को प्रदेश BJP मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देहरादून केंद्र के लिए कैबिनेट मंत्री Dr. Dhan Singh Rawat और हल्द्वानी के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए जल्द ही सह प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए जाएंगे।

भट्ट ने कहा कि राज्य में सबसे पहले क्लस्टर स्तर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों व राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं होंगी। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा शुरू किए गए दीवार लेखन कार्यक्रम को 15 जनवरी से लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने तक मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बूथ स्तर पर व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा। BJP में शामिल होने को अन्य दलों से आए 1200 से ज्यादा नाम भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति से पार्टी अन्य दलों के नेताओं के लिए अपने दरवाजे खोलने जा रही है।

पहले ही बन चुकी है राज्य स्तरीय कमेटी

अगले दो माह तक यह क्रम तेजी से बढ़ाया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय कमेटी पहले ही बन चुकी है और अब जिला स्तरीय टीमें गठित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी को विभिन्न दलों के 1200 से अधिक बड़े नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम BJP में शामिल होने के लिए मिले हैं। विस्तृत जांच के बाद इन्हें पार्टी की सदस्यता दी जाएगी।

राजनीतिक, सामाजिक, पूर्व सैनिक व कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही पूर्व में चुनाव लड़ चुके सभी लोग भी पार्टी से जोड़े जाएंगे। गांव चलो अभियान का उल्लेख करते हुए भट्ट ने कहा कि चार से छह फरवरी के मध्य मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक समेत ग्राम प्रधान स्तर तक के जनप्रतिनिधि और मंडल स्तर के पदाधिकारी प्रवास करेंगे।

11729 बूथों पर पार्टी नेता बिताएंगे चौबीस घंटे

इसके तहत राज्य के सभी 11729 बूथों पर पार्टी नेता चौबीस घंटे बिताएंगे। वे सरकार के कार्यों और उनके प्रभाव पर चर्चा करेंगे। साथ ही जनसमस्याएं सुनेंगे और सुझाव भी लेंगे। पार्टी ने बूथों को सशक्त करने को भी अभियान लिया है।

स्वच्छता व भजन कीर्तन अभियान

अयोध्या में Ram Lalla के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत पार्टी ने 14 से 22 जनवरी तक तीर्थ क्षेत्र स्वच्छता और मंदिरों में भजन कीर्तन अभियान को वृहद रूप से संचालित करने का भी निर्णय लिया है। 2.43 लाख विकसित भारत एंबेसेडर बनाए भट्ट ने कहा कि नमो एप विकसित भारत एंबेसेडर अभियान को भी गति दी जा रही है।

अभी तक राज्य में 2.43 लाख लोग विकसित भारत एंबेसेडर के तहत NaMo एप डाउनलोड कर चुके हैं। इनमें से 2.27 लाख अभियान में पूरी तरह सक्रिय हैं। अगले चरण में NaMo एप पर आमजन को जोडने के लिए सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं।

Related posts

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट मोड, ये गाइडलाइन की जारी,पढ़ें…

cradmin

जाने किसने कहा और क्यो, भाजपा छदम राजनीति पर उतारू है लेकिन हश्र बुरा होगा ।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी द्वारा सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों को लेकर की गई समीक्षा बैठक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights