khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: Radha Raturi के रूप में मिल सकती है प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव, CM Dhami ने दिए संकेत

Uttarakhand: Radha Raturi के रूप में मिल सकती है प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव, CM Dhami ने दिए संकेत

Radha Raturi के रूप में Uttarakhand को पहली मुख्य सचिव मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए हैं। वह 1988 बैच की IAS अधिकारी और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हैं। मुख्य सचिव Dr. SS Sandhu का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अब उनकी जगह Radha Raturi ले सकती हैं। इससे पहले 1988 बैच के IAS अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो 31 जनवरी को पूरा हो रहा है।

सचिवालय के गलियारों में मुख्य सचिव की कुर्सी को लेकर दो नामों की खूब चर्चा हो रही थी। इनमें पहला नाम Dr. Sandhu का ही था। 1988 बैच के IAS अधिकारी Sandhu को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया। उन्हें सेवा विस्तार देने की एक प्रमुख वजह बदरीनाथ और केदरारनाथ धाम में पुनर्निर्माण की परियोजनाएं हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में माना जाता है।

जानकारों का मानना है कि किसी कारणवश Dr. Sandhu को सेवा विस्तार नहीं मिला तो अपर मुख्य सचिव Radha Raturi को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। Sandhu के बाद Raturi ही सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। 1988 बैच की IAS Raturi मुख्यमंत्री Dhami की पसंदीदा अफसरों में से हैं। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो Dhami सरकार को पहली महिला मुख्य सचिव बनाने का श्रेय मिलेगा। हालांकि CM ने उनके मुख्य सचिव बनाए जाने की संकेत दे दिए हैं।

Related posts

विधान सभा क्षेत्र घनसाली के विकास कार्यो के संबंध में एक समीक्षा बैठक तहसील घनसाली के सभागार में की गई आयोजित ।

khabaruttrakhand

UKSSSC: हो जाएं तैयार…Uttarakhand में 12th Pass युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- चार धाम यात्रा के नजदीक आते ही बीआरओ ने गंगोत्री नेशनल हाइवे धरासू के डेंजर जोन की बीआरओ के उच्च अधिकारियों ने किया मौका ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights