khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand Budget 2024: फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, Gairsain में होगा सत्र

Uttarakhand Budget 2024: फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, Gairsain में होगा सत्र

Uttarakhand Budget 2024: Dhami सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में ला सकती है। बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी Gairsain में करने की पूरी संभावना है। इधर, वित्त विभाग ने बजट बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।

फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में बजट को फाइनल टच दे दिया जाएगा। बता दें कि बजट को जनाकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हितधारकों के सुझाव भी ले चुके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उन्होंने हितधारकों के साथ बैठक की थी।

इसके साथ अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन और सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर प्रदेश सरकार के सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के अनुमान प्राप्त कर चुके हैं। इन पर कई दौर की समीक्षा बैठकें भी हो चुकी हैं। महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्यमियों पर फोकस माना जा रहा कि Dhami सरकार का बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्यमियों को पर केंद्रित होगा।

नए शहरों को विकसित करने के साथ सरकार ऐसी योजनाओं के लिए बजटीय प्रावधान बढ़ा सकती है, जिनसे महिलाओं के स्वरोजगार और उनकी आजीविका साधन से बढ़ाने में मदद मिले। इसके अलावा युवाओं के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास पर फोकस होगा।

मोटा अनाज, पॉलीहाउस, एप्पल मिशन के जरिये सरकार किसानों के लिए भी बजटीय प्रावधान बढ़ाएगी। उद्यमियों को निवेश के लिए प्रेरित करने और Uttarakhand को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में बजट में प्रावधान हो सकते हैं।

आर्थिक सर्वेक्षण भी हो रहा तैयार

बजट से पूर्व सरकार आर्थिक सर्वेक्षण के जरिये अपनी सरकार की उपलब्धियों और आर्थिक प्रगति की तस्वीर भी बयान करेगी। नियोजन विभाग का अर्थ एवं संख्या निदेशालय आर्थिक सर्वेक्षण तैयार कर रहा है।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के तहत प्रस्तावित/निर्माणाधीन/स्वीकृत/निर्मित पार्किंग परियोजनाओं के संबंध में ली बैठक।

khabaruttrakhand

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एईओ, वीएसटी, वीवीटी तथा एटी टीमों को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी के के मिश्रा की अध्यक्षता में प्रेक्षण/कार्याशाला का आयोजन।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने यहां जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा एवं यमुना नदी को निर्मल बनाए रखने के लिए जिले में सीवेज प्रबंधन के लिए प्रस्तावित योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य तत्परता संपन्न करने के साथ ही गंगोत्री धाम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन में तय मानकों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights