khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनहरिद्वार

25 जून से शुरू होगी यह यात्रा , ये रहेंगे इस यात्रा के मुख्य संदेश बिंदु।

गोमुख कलश यात्रा की तैयारी पर मंथन|
ऋषिकेश मैं दिनांक 09 अप्रैल को पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गौमुख संकल्प कलश यात्रा की बैठक आहूत की गई जिसमें दिनांक 25 जून से 30 जून 2024 होने वाली गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संयोजक नियुक्त किए गए सर्वप्रथम मदन शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी ,उत्तम चंद्र रमोला, वरिष्ठ समाजसेवी को बैठक में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया की यात्रा के उपदेश गोमुख संकल्प कलश यात्रा जन जागरण अभियान के तौर निकली जाती है और लोगों को गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है।
इस साल 25 जून की यात्रा के दौरान गंगा तटीय शहरों में कूड़ा निस्तारण के लिए सरकार व प्रशासन को डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था के लिए जागरूक किया जाएगा।
यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम वैदिक परंपराओं संत महात्माओ के द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा इसके बाद यात्रा विभिन्न पड़ाव से होते हुए गोमुख धाम पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान के लिए लोगों को जगह-जगह नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके यात्रा के दौरान अपने पौराणिक ढोल दमोह मस्क बाजे के साथ यात्रा की जाएगी।
गोमुख संकल्प कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति ,सीताराम परिवार समिति, संस्कार योग आश्रम ऋषिकेश, रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर ,आदि शंकराचार्य वैदिक फाउंडेशन सारथी सामाजिक संस्था श्री गंगा गौ सेवा समिति ,अखिल भारतीय संत समिति, विरक्त वैष्णो मंडल यात्रा में सम्मिलित होंगी।
इस अवसर पर उत्तम चंद्र रमोला मदन शर्मा ,गजेंद्र कुड़ियाल, घनश्याम नौटियाल, प्यारे लाल जुगराण, बृजपाल राणा, हंसराज मदोलिया सुशीला सेमवाल, पंकज शर्मा योग गुरु नवीन जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना का निरीक्षण एवं जल गुणवता परीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- जिलाधिकरी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु बिना हेलमेट सवारी, बिना सीट बैल्ट सवारी, एल्कोहल, टू-व्हीलर पर तीन सवारी आदि को लेकर जनपद के समस्त एसडीएम एवं एआरटीओ को दिये ये निर्देश।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-विधायक महेश जीना ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक , दिये सख्त निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights