khabaruttrakhand
देहरादूनउत्तराखंडराजनीतिक

Dehradun: Lok Sabha को लेकर चेकिंग तेज, विकासनगर में 31 लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार

Dehradun: Lok Sabha को लेकर चेकिंग तेज, विकासनगर में 31 लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार

Dehradun News: विकासनगर में पुलिस ने 104 ग्राम स्मैक के साथ UP के बरेली के दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया। बरामद चरस की बाजारी कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों से बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान फुरकान निवासी निकट राजा पब्लिक स्कूल फरकपुर थाना फरीदपुर बरेली और मोहम्मद फरमान निवासी ग्राम नौगांव थाना फरीदपुर बरेली के रूप में हुई।

खुलासा करते हुए SP देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि लोक सभा चुनाव को देखते हुए सभी थाना चौकी प्रभारियों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसे देखते हुए सेलाकुई पुलिस ने थाना प्रभारी शैंकी कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जिस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया। जिस पर दोनों भागने लगे।

पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों बरेली के रहने वाले हैं। जल्दी पैसा कमाने के लालच में वे अलग-अलग स्थानों पर मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। वे औद्योगिक क्षेत्र और शिक्षण संस्थानों के आस-पास स्मैक बेचा करते थे। जहां मादक पदार्थों के मुंह मांगे दाम मिल जाते हैं। वे बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर उसे फुटकर में ऊंचे दाम पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं।

Related posts

चारधाम यात्रा मार्ग पर बने इस बोटिंग प्वाइंट पर भी पर्यटक अब साहसिक खेलों का आनंद ले सकेंगे।

khabaruttrakhand

टिहरी जिले में स्थानीय निकायों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा की अध्यक्षता में कांग्रेस आला कमान से नियुक्त प्रभारी विरेंद्र सिंह रावत ने नई टिहरी में पार्टी की एक संवाद बैठक कर संभावित दावेदारों पर राय सुमारी की है।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में आयोजित वर्ल्ड एंटीबायोटिक सप्ताह के तहत ओपीडी एरिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights