khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

UP News: Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ED पर लगाया गंभीर आरोप

UP News: Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ED पर लगाया गंभीर आरोप

UP News: दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में मऊ कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने Arvind Kejriwal की तुरंत रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के पहुंचने पर उन्हें आचार संहिता का हवाला देकर वहां से हटाया गया। पुलिस और आम आदमी पार्टी के के बीच कहा सुनी भी हुई।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ED का भारतीय जनता पार्टी दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के तेजी से बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है और धीरे-धीरे कर पार्टी के सभी बड़े नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। हम सभी आंदोलन कर रहे हैं और जब तक रिहाई नहीं होगी तब तक हम सभी शांत नहीं बैठेंगे।

प्रदर्शन के दौरान जब CO सिटी अंजनी कुमार पांडे ने उन्हें आचार संहिता का हवाला देकर जाने को कहा तो वह अड़े रहे, लेकिन फिर बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा भी उन्हें आचार संहिता और कार्रवाई की बात कही गई, जिसके बाद CO सिटी ने उन्हें अंतिम हिदायत दी कि वह तत्काल कलेक्ट्रेट छोड़कर चले जाएं अन्यथा की स्थिति में उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस के हटाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट से वापस लौटे। प्रदर्शन के दौरान मनोज कुमार संजय चौहान, विजय कुमार यादव, चंद्रशेखर राजभर, डॉ. प्रदीप कुमार, सुभाष यादव, संजय चौहान विपिन कुमार गुलशन, कुमार रामनाथ आदि मौजूद रहे।

सोनभद्र में भी कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

शराब घोटाले में संलिप्तता के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी पर पार्टी कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठक धरना दिया। Arvind Kejriwal की तुरंत रिहाई करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने ED की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। एक-एक कर विपक्षी नेताओं की गिरफ्तार इसका प्रमाण है। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से BJP सरकार घबरा गई है। प्रदर्शन के दौरान काशी प्रांत के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिजवान खान, कुलदीप अग्रवाल, प्रकाश चौरसिया आदि शामिल रहे।

आजमगढ़ में भी चला विरोध-प्रदर्शन

एक दिन पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की ED के हाथों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और SP ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के इशारे पर ED के कार्य करने का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियों को लेकर नारेबाजी भी की गई।

केंद्र सकार पर हिटलर शाही करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि वह लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। लेकिन किसी को ज्ञापन नहीं सौंप रहे हैं। क्योंकि सभी संस्थाएं मोदी जी के कब्जे में हो गई हैं। इस मौके पर इस मौके पर SP के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, आप जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, कृपाशंकर पाठक, SP नेता पप्पू कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Related posts

यहां पुलिस कार्मिक की तत्परता व जागरुकता के चलते हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम से होने वाली सम्भावित ठगी से बच पाये श्रद्धालु।

khabaruttrakhand

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे अन्तिम छोर के व्यक्ति तक , अधिकारी, सरकार और जनता के बीच करे सेतु की तरह कार्य।- प्रेम चन्द अग्रवाल।‘‘

khabaruttrakhand

Ayodhya: CM Yogi ने दर्शनार्थियों की व्यवस्था की समीक्षा, बोले- “सभी को दर्शन सुगम करना हमारा कर्तव्य”

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights