khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीमनी (money)

रविवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत इन 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही की गई लॉटरी पद्धति के माध्यम से।

रविवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही लॉटरी पद्धति के माध्यम से की गई।

जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आबकारी नियमावली के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद क्षेत्रांतर्गत 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही लॉटरी पद्धति के माध्यम से सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद क्षेत्रांतर्गत 26 विदेशी मदिरा दुकानों में से 20 मदिरा दुकानों को आबकारी नियमावली के तहत पूर्व में नवीनीकृत किया चुका है।

अवशेष 06 विदेशी मदिरा दुकानों के लिए 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें रजाखेत की दुकान के लिए 01, नरेन्द्रनगर के लिए 30, हिण्डोलाखाल के लिए 04, भागीरथीपुरम के लिए 14, गडोलिया के लिए 24 तथा छाम की दुकान के लिए 24 आवेदन प्राप्त हुए।

सभी आवेदनों का परीक्षण करवाया गया तथा सभी आवेदन पूर्ण पाए गए हैं।

जनपद की 06 विदेशी मदिरा दुकानों में रजाखेत की दुकान मुकेश गुनसोला, नरेन्द्रनगर लोकेन्द्र सिंह राणा, हिण्डोलाखाल भूपेन्द्र सिंह चौहान, भागीरथीपुरम राजेश सिंह, गडोलिया रणवीर सिंह तथा छाम की दुकान विजय सिंह को लॉटरी पद्धति के माध्यम से आवंटित हुई।

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही का कार्यवृत्त बनाने तथा इसकी प्रति सभी आवेदनकर्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला सहित मीडिया प्रतिनिधि एवं आवेदनकर्ताओं की उपस्थिति रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंगः-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में दो दिवसीय 40वां आईसीआरओ स्नातकोत्तर शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

khabaruttrakhand

लाइब्रेरी रिसोर्सेज को बेहतर जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एम्स में शुक्रवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू।

khabaruttrakhand

सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ‘ग‘) की परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु अपर जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली अपने कार्यालय में।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights