khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

कार्यवाही:- बिना अनुज्ञा स्वीकृति के संचालित हो रहा था यह हॉट मिक्स प्लांट,अब हो गया सीज ।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज गुरुवार को उप निदेशक खनन टिहरी गढ़वाल दिनेश कुमार द्वारा मैसर्स बुद्धा ग्रुप सी.सी. हॉट मिक्स प्लांट, ग्राम कोट, पट्टी मनियार, तहसील टिहरी का औचक निरीक्षण किया गया।

इस मामले में बताया गया है कि  मैसर्स बुद्धा ग्रुप सी. सी. हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ

प्रधान, ग्राम पंचायत कोट (मनियार) की शिकायत  के साथ थी एवं दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित ‘हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में उतरे ग्रामीण‘ खबर का तुरंत संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा उप निदेशक खनन टिहरी को हॉट मिक्स प्लांट का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

उप निदेशक खनन की रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर स्थित बुद्धा ग्रुप सी. सी. हॉट मिक्स प्लांट बिना अनुज्ञा स्वीकृति के संचालित होना पाया गया तथा परिसर में अवैध रूप से 938.97 घन मीटर एग्रीगेट माल भंडारण पाया गया।

प्लांट पर उपस्थित प्लांट के प्रतिनिधि विकास चोकर द्वारा माल खरीदने का रवाना भी उपलब्ध नहीं कराया गया।

बिना अनुज्ञा स्वीकृति के संचालित हो रहा बुद्धा ग्रुप सी.सी. हॉट मिक्स प्लांट को सीज कर लिया गया है।

 

Related posts

इस विद्यालय के एनएसएस स्वयं सेवियों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।

khabaruttrakhand

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ NIA ने पेश की चार्जशीट

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-वटवृक्ष की जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु और पत्तों पर शिव का वास होता है। डॉ ललित तिवारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights