khabaruttrakhand
राष्ट्रीय

Delhi में जामिया के प्रोफेसर समेत दो लोगों पर केस दर्ज, नागपुर में रिश्वत मामले में चार गिरफ्तार

Delhi में जामिया के प्रोफेसर समेत दो लोगों पर केस दर्ज, नागपुर में रिश्वत मामले में चार गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने घूसखोरी के मामले में गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। एक तरफ Delhi के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर नागपुर में पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) के दो अधिकारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में दो पर केस
पहली कार्रवाई के तहत, सीबीआई ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर खालिद मोइन और टेक्निकल प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमृत पॉल के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है।

2.25 करोड़ रुपये नकद बरामद
वहीं, घूसखोरी के मामले में सीबीआई ने पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) के दो अधिकारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 2.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। बता दें, जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से नागपुर का रहने वाला प्रियदर्शन दिनकर देशपांडे और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सुपर शिवशक्ति केमिकल का निदेशक देवी सिंह कछवाहा शामिल हैं। इनके अलावा पीईएसओ के साथ काम करने वाले दो उप मुख्य नियंत्रकों को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे कसा शिकंजा
प्राथमिकी के अनुसार, मध्यस्थ के रूप में काम करने वाले देशपांडे ने पीईएसओ अधिकारियों को रिश्वत देकर कछवाहा की फर्म के लिए काम पाने की साजिश रची। सीबीआई ने बुधवार शाम को देशपांडे *और कछवाहा को यहां सेमिनरी हिल्स पर पीईएसओ कार्यालय के पास एक टाइपिंग की दुकान से कथित तौर पर 10 लाख रुपये नकद लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद एजेंसी ने देशपांडे के आवास से कथित तौर पर 1.25 करोड़ रुपये और पीईएसओ के एक आरोपी अधिकारी के कार्यालय से 90 लाख रुपये बरामद किए।

आरोपी को गुरुवार शाम को अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारियों

ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सीबीआई के उप महानिरीक्षक सलीम खान के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।

Related posts

38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन 28 जनवरी, 2025 को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देहरादून से मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जायेगा।

khabaruttrakhand

टिहरी:-सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई ; परीक्षा में 91.39 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए उपस्थित।

khabaruttrakhand

अतिक्रमण:-वन भूमि, नदी तटों एवं राजमार्गाे पर हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु अधिकारी नियमानुसार एवं समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही अतिक्रमण हटायें-जिलाधिकारी टिहरी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights