khabaruttrakhand
अल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

इस धाम में 2 जेब करते आये पुलिस गिरफ्त में ,इस कार्य के अंजाम देने के बाद आये पकड़ में।

गंगोत्री धाम में 02 जेब कतरे गिरफ्तार*

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी/उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम यात्रा पर आए मध्यप्रदेश निवासी एक श्रद्धालु द्वारा गंगोत्री पुलिस चौकी पर गंगोत्री स्नान घाट से अपने *30,000 रु0 की नकदी व एक मोबाईल फोन चोरी होने* के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।
तहरीर पर पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध भादवि की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी।

एस0ओ0जी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुये मात्र 8-9 घण्टे के अन्दर चोरी के उक्त मामले का खुलासा करते हुये सुधाकर व रवि नामक 02 जेबकतरों/चोरों को गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से चोरी के 30,000 रु0 व 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

इस मामले में एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी* द्वारा बताया गया कि कल गंगोत्री मे हरदोई उत्तर-प्रदेश के दो जेबकतरे पकड़े गये हैं।

जिनके बारे में जानकारी जुटाने पर मालूम हुया कि यह लोग गिरोह बनाकर धामों, पर्यटक स्थलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चोरी-चकारी करते हैं, पहले भी इन लोगों ने हरियाणा आदि जगहों पर चोरियां की हैं।

मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।

चोरों के गिरोह की कुण्डली भी खंगाली जा रही है। हमारे धार्मिक स्थलों पर तीर्थयात्रियों के साथ इस प्रकार के वारदातें करने वालों पर पुलिस की पैनी बनाई हुयी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- सुधाकर पुत्र राजकपूर निवासी सुरजीतपुर थाना शहर कोतवाली हरदोई उत्तर-प्रदेश उम्र-29 वर्ष।
2- रविकुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी उपरोक्त उम्र- 23 वर्ष।

*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी एसओजी- प्रकाश राणा
2- अ0उ0नि0 – प्रमोद उनियाल
3- हे0कानि0 (पु0दू0) – दीपक
4- कानि0 श्री पंचम राणा
5- कानि0 श्री नीरज रावत (एसओजी)
6- कानि0 दीपक (एसओजी)

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स में राज्यभर के फार्मासिस्ट और डेटा इंट्री ऑपरेटरों की वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

khabaruttrakhand

Haldwani Update: क्या Abdul Malik लगा पुलिस के हाथ? अभी तक 78 को दबोचा, जुमे को बनभूलपुरा में इस तरह अदा की गई नामाज

cradmin

ब्रेकिंग:-तीसरी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बनी ग़दर 2, सिनेमाघरो में मचाया धमाल,यहाँ जाने कौन है कमाई में टॉप 5।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights