khabaruttrakhand
Crime storyअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

Tehri news:-संदिग्ध परिस्थिति में दुकान के भीतर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

टिहरी गढ़वाल :-संदिग्ध परिस्थिति में दुकान के भीतर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

प्रतापनगर के दीनगांव में एक दुकान के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

वही इस घटनाक्रम में परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

उनका कहना है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं।

वहीं इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है।

बताया गया है कि घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है, जब दीनगांव के 36 वर्षीय संजय सिंह कैंतुरा, पुत्र बालम कैंतुरा, का शव गांव की गल्ले की दुकान में मिला।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के पास एक नुआन की शीशी रखी गई थी।

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, किसान मोर्चा के गोविंद सिंह रावत, और ग्राम प्रधान नरेंद्र कैंतुरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

वही उन्होंने एसएसपी को बताया कि इस संबंध में थाना लंबगांव में परिजनों द्वारा नामजद तहरीर भी दी गई है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि विगत कई वर्षों से पूरे क्षेत्र में अवैध शराब और नशे का कारोबार फल फूल रहा है जिसे आए दिनों लगातार इस तरह की घटना हो रही है पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए

वही जिलाधिकारी से ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि चूंड अस्पताल में मोर्चरी ना होने की वजह से भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ग्रामीणों द्वारा चोनड्ड अस्पताल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कि ना वहां पर लैब टेक्नीशियन है ,नाही एक्स्ट्रा टेक्नीशियन है, नाही डॉक्टर है, नाही गाइनेकोलॉजिस्ट है और वह मात्र रेफरल केंद्र बन के रह गया है।

वही इस घटना में मृतक व्यक्ति की पत्नी ने भी एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।

बताया गया है कि ग्रामीणों ने अवगत कराया कि आरोपी अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है, और पुलिस ने अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर चलकर मंडल आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने मंगलवार को शै।क्षणिक क्रियाकलाप सेंटर, एचएनबी चौरास कीर्तिनगर में रेलवे के संबंध में की बैठक।

khabaruttrakhand

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर दिव्यांग जनों को समावेशी, समान अधिकार और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यहाँ ऋषिकेश में आयोजित किये गए विभिन्न कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights