khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढवाल द्वारा 04 जुलाई को दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु परगना मजिस्ट्रेट प्रतापनगर को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पक्ष के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश ।

तहसील प्रतापनगर क्षेत्रांतर्गत उनियालगांव थाना लम्बगांव में 27 जून, 2024 को वाहन संख्या यूके 10 पीए-0059 (सवारी बस) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें 12 व्यक्ति घायल हुये है।

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढवाल द्वारा 04 जुलाई को दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु परगना मजिस्ट्रेट प्रतापनगर को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पक्ष के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

परगना मजिस्ट्रेट प्रतापनगर ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि उक्त दुर्घटना के संबन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी हो अथवा वह दुर्घटना के संबन्ध में कुछ तथ्य प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह परगना मजिस्ट्रेट प्रतापनगर कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर किसी भी राजकीय कार्य दिवस को उपस्थित होकर अपने लिखित या मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है अथवा डाक द्वारा कार्यालय में प्रेषित कर सकता है।

Related posts

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में पहुंचे गृहमंत्री Amit Shah, Uttarakhand के विकास को लेकर कह दी ये बात

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग्:-पहाड़ो में भूस्खलन से गांव के कई रास्ते ब्लाक ,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बता रहे आवासीय भवनों एवं दुकानों को भी खतरा।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी में पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का हुआ शुभारम्भ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights