khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग :- एम्स में सुबह 10 बजे तक होगा रोगियों का पंजीकरण – शुक्रवार से लागू होगी नयी व्यवस्था – रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल प्रशासन ने लिया निर्णय।

– एम्स में सुबह 10 बजे तक होगा रोगियों का पंजीकरण
– शुक्रवार से लागू होगी नयी व्यवस्था
– रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल प्रशासन ने लिया निर्णय।

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए एम्स ऋषिकेश ने ओपीडी पंजीकरण समय में आंशिक बदलाव कर इसे 1 घण्टा कम कर दिया है।

वहीं मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए हड़ताल जारी रहने तक ओपीडी में रोगियों का पंजीकरण अब सुबह 7:00 से 10:00 तक रहेगा।

यह व्यवस्था शुक्रवार सुबह से लागू कर दी जायेगी और हड़ताल समाप्त होने तक जारी रहेगी।

कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के विरोध में इन दिनों देश भर के अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का असर अन्य अस्पतालों सहित एम्स ऋषिकेश की चिकित्सीय सेवाओं में भी पड़ा है। इस समस्या को देखते हुए एम्स अस्पताल प्रशासन ने हड़ताल के चलते अग्रिम आदेशों तक ओपीडी पंजीकरण के समय में बदलाव किया है।

जानकारी देते हुए एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सामान्य दिनों में दैनिक तौर पर ओपीडी पंजीकरण का समय सुबह 7:00 से 11:00 तक रहता है।

लेकिन रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार से यह इस समय में परिवर्तन कर इसे एक एक घंटा कम कर दिया गया है।

वही उन्होंने बताया कि अग्रिम आदेशों तक ओपीडी पंजीकरण का समय अब सुबह 7:00 से 10:00 तक मात्र 3 घण्टे ही रहेगा।

प्रोफेसर मित्तल ने बताया कि देशभर में जारी रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ओपीडी प्रभावित न हो इसके लिए फैकल्टी सदस्यों को ओपीडी में अधिक से अधिक समय देने को कहा गया है।

प्रोफेसर मित्तल ने इस विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों व अस्पताल आने वाले रोगियों से भी सहयोग की अपील की है।

Related posts

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami ने PRD सैनिकों के लिए मानदेय और भत्ते बढ़ाए, उपहार के रूप में दो मुफ्त वर्दी दी।

khabaruttrakhand

Breaking:- टिहरी जनपद के दूरस्थ इन गावों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग।#HighDemandRevenueVillage.

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-हाईकोर्ट ने नैनी झील में कूड़ा करकट एकत्र होने लिया स्वतः संज्ञान , नगर पालिका के एसडीएम, ईओ,व कोतवाल को किया तलब।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights