khabaruttrakhand
Crime storyDelhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

बोर्ड परीक्षा का शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त करने हेतु विगत वर्षों के पेपरों का पैकेज बनाकर विद्यार्थियों को अभ्यास करायें-जिलाधिकारी टिहरी।

’बोर्ड परीक्षा का शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त करने हेतु विगत वर्षों के पेपरों का पैकेज बनाकर विद्यार्थियों को अभ्यास करायें-जिलाधिकारी टिहरी।’’

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की बैठक आहूत की गई।

बैठक में बोर्ड परीक्षा, विद्यालयों के निर्माण कार्यों, विद्यालय/अध्यापकों की अद्यतन स्थिति आदि के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की शिक्षा को लेकर सभी अपने कर्तव्यों का पालन गंभीरता से करें, अध्यापकों का आवास निर्धारित दूरी के अंतर्गत हो, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें तथा विद्यालय में समय से न पहंुचने वाले अध्यापकों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने प्रभारी बीईओ जौनपुर का विद्यालयों में निर्धारित दूरी से बाहर आवाजाही करने वाले अध्यापकों के संबंध में संतोषजनक उत्तर न देने पर स्पष्टीकरण तलब किया।

जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विद्यालयों में चले रहे निर्माण कार्याें को लेकर निरीक्षण कर विवरण रिर्पोट उपलब्ध कराने, खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय कर निर्माण कार्याें की सूची सहित फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने तथा अधूरे कार्याें को जल्द पूर्ण करवाने को कहा।

बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त करने के लिए विगत वर्षों के पेपरों का पैकेज बनाकर विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जाये।

स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति शतप्रतिशत हो, यदि बच्चा अनुपस्थित रहता है, तो अभिभावकों को फोन कर जानकारी ली जाय। स्कूल वाइज शिक्षा में कमजोर बच्चों को चिन्ह्ति कर टीम बनाकर उन पर विशेष फोकस करते हुए तैयारी करवाई जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी यह सुनिश्चित कर लें कि कोई विद्यार्थी परीक्षा में असफल न हो।

इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भिलंगना ने बताया कि मण्डल स्तर पर वर्ष 2024-25 में जनपद के विभिन्न ब्लॉक से 16 विद्यार्थियों का चयन डॉ. शिवानन्द नौटियाल स्कॉलरशिप के लिए हुआ है।

बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ मो. असलम, डीईओ बेसिक हेमलता भट्ट सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

Election 2024: अजय भट्ट लखपति तो पत्नी हैं करोड़पति, BJP प्रत्याशी की चल संपत्ति 28 लाख बढ़ी; जानिए ब्योरा

cradmin

Uttarakhand: रुद्रपुर पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, PM की रैली स्थल का किया निरीक्षण; कार्यकर्ताओं में उत्साह

cradmin

Lucknow: BJP ने करीब सवा दो लाख मतदाता बढ़ाए, घर घर पहुंचे मंत्री, विधायक और सांसद

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights