khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिला विकास अधिकारी टिहरी ने किया विकास खंड कार्यालय थौलधार का औचक निरीक्षण।

जिला विकास अधिकारी टिहरी ने किया विकास खंड कार्यालय थौलधार का औचक निरीक्षण।

जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने विकास खंड कार्यालय थौलधार में निरीक्षण के दौरान संपत्ति पंजिका, निरीक्षण पंजिका आदि के रखरखाव में लापरवाही, कार्मिकों के द्वारा निरीक्षण आख्या उपलब्ध ना कराने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित पटल सहायक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने विकास खंड की मासिक स्टॉफ बैठक में प्रतिभाग करते हुए विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आगामी पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत पंचायत निर्वाचन नामावली के सत्यापन को गंभीरता से लिए जाने पर विशेष जोर देने को कहा।

उन्होंने ग्राम कमान्द में NRLM और REAP परियोजना के तत्वाधान में महिला स्वयं सहायता समूहों और क्लस्टर फेडरेशन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा मशरूम यूनिट कमान्द की प्रगति की समीक्षा और दो प्रशिक्षित पशु सखियों को किट का वितरण किया।

उन्होंने परियोजना के अंतर्गत कृषि आधारित उद्यम स्थापना हेतु दो लाभार्थियों को बकरी पालन एवं मधुमक्खी पालन हेतु परियोजना सहयोग धनराशि के चेक भी वितरित किए।

ग्रामीणों को मनरेगा योजना के माध्यम से पशुओं के आश्रय / पशु बड़ा बनाने में सहायता की जानकारी दी।

इस अवसर पर बताया कि मनरेगा के तहत बंजर भूमि सुधार कार्यक्रम में चारा उत्पादन के कार्य भी किए जा सकते हैं।

ग्राम पंचायत कैचू का भ्रमण कर महात्मा गाँधी नरेगा, बाल विकास, पंचायत आदि की योजनाओं का सत्यापन किया गया।

इस मौके पर खंड विकास अधिकरी थौलधार, सहायक खंड विकास अधिकरी थौलधार, उपकार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, ब्लॉक मिशन प्रबंधक आजीविका मिशन, ग्राम विकास अधिकरी, ग्राम प्रधान कैचू आदि मौजूद रहे।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान की प्रस्तावना की ली शपथ।

khabaruttrakhand

Chardham Yatra 2024: इस बार भी यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य होगा, मार्च के अंत तक शुरू

cradmin

ब्रेकिंग:-टिहरी जनपद में महिला होमगार्ड्स हेतु भर्ती कार्यक्रम,जाने पदों की संख्या एवं प्रक्रिया तथा स्थान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights