khabaruttrakhand
BLOGGERआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीय

जनपद टिहरी गढ़वाल में एनीमिक पीड़ित किशोरियों के स्वास्थ्य के मध्येनजर बनाये जा रहे हैं आयरन युक्त लड्डू।

‘जनपद टिहरी गढ़वाल में एनीमिक पीड़ित किशोरियों के स्वास्थ्य के मध्येनजर बनाये जा रहे हैं आयरन युक्त लड्डू।‘‘

जनपद क्षेत्रान्तर्गत विकास खंड चंबा के दिखोलगांव मनियार में बाल विकास विभाग से चिन्ह्ति स्वावलंबी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 50 ग्राम के 18,700 आयरन लड्डू बनाने का लक्ष्य रखा है। यह लड्डू, पोहा, चने, सोयाबीन, नारियल, किसमिस, तिल, घी, गुड़ आदि 9 मिश्रण से तैयार होगा।

महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गत वर्ष से जनपद के 9 ब्लॉकों में आयरन लड्डू का सप्लाई कर रही हैं।

बाल विकास विभाग द्वारा मांग और गुणवत्ता को देखते हुए इस वर्ष भी समूह की महिलाओं को पूरे जनपद में लड्डूओं का सप्लाई करने का मौका दिया है।

स्वावलंबी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सविता रावत ने बताया कि अभी तक 15 हजार से अधिक लड्डू तैयार करके विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं तथा शेष लड्डूओं की पैकिंग चल रही हैं। उनके द्वारा इस हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, जिला प्रशासन एवं बाल विकास विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय खेलः आपात मेडिकल सेवा के लिए डाॅक्टरों को प्रशिक्षित कर रहा एम्स – राज्य सरकार के 50 से अधिक चिकित्सकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण – नेशनल गेम्स मेडिकल मैनुअल का भी हुआ विमोचन।

khabaruttrakhand

Budget 2024: CM Dhami ने ‘लाखपति दीदी योजना’ के विस्तार की की सराहना, बजट पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

cradmin

ब्रेकिंगः-डॉ धामी को दी सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई। हर किसी की आँखे हुई नम ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights