khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

होमस्टे संचालको का 02 चरणों में 09 दिवसीय होमस्टे प्रशिक्षण शुरू।

होमस्टे संचालको का 02 चरणों में 09 दिवसीय होमस्टे प्रशिक्षण शुरू।‘‘

होमस्टे संचालकों के व्यवसाय को बेहतर बनाने एवं उनकी आमदनी में वृद्धि करने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड चम्बा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ग्रामों के होमस्टे संचालकों को 02 चरणों मंे 09 दिवसीय होमस्टे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् देहरादून के द्वारा सोशल डेवलपमेंट संस्था एयर बीएनबी एवं जीएचई के संयुक्त तत्वाधान में होमस्टे संचालकांे को होम स्टे प्रशिक्षण का दिया जा रहा है।

जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी एस.एस. राणा ने बताया कि होमस्टे संचालकों को विकासखण्ड चम्बा में 16 से 24 अप्रैल तक 2 चरणों में होमस्टे की मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन, ऑपरेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, हॉस्पिटीलिटी, हॉउस किपिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
वहीं उन्होंने बताया कि 16 अपै्रल को प्रथम दिवस चम्बा ब्लॉक के तिवाड़गांव, जाख, नागनी, बागी, आरकोट, कनताल, कुट्टा के 14 होमस्टे संचालकों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया।

गुरूवार को प्रशिक्षण में 25-30 होमस्टे संचालकों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अधिकांशतः होमस्टे संचालन में महिलाओं की भागीदारी अधिक रहती है, जिस कारण यह प्रशिक्षण उनके लिये अत्यंत लाभकारी है।
इससे वह यात्रियों को बेहतर एवं हाईटेक सुविधायें प्रदान करने में सक्षम होंगे, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।
वहीं उन्होंने जनपद के होमस्टे संचालकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग कर लाभ लेने को कहा।

इस अवसर पर जीएचई के ट्रेनर सुमित धीमान, मंयक प्रताप, एयर बीएनबी की प्रशिक्षक अनुजा संसारे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Lok Sabha Election 2024: वोट देने में बहना का क्या कहना…विधानसभा हो या लोकसभा, महिलाएं कर रहीं ज्यादा मतदान

cradmin

ब्रेकिंग:-विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूरी ने एम्स में डिजिटल हेल्थ सर्विसेज के अन्तर्गत टेलिमेडिसिन सेवा का किया उद्घाटन।

khabaruttrakhand

किस्से कैसे कैसे: 28 साल जेल में रहे व्यक्ति को अब मिला करोड़ो का मुआवजा। जाने मामले की जानकारी।#ViralStoryUSA.

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights