khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

पर्यटकों को बेहतर सेवा देना हमारी प्राथमिकता है। राज्यपाल गुरमीत सिंह।

स्थान। नैनीताल

पर्यटकों को बेहतर सेवा देना हमारी प्राथमिकता है। राज्यपाल गुरमीत सिंह।

बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के समक्ष रखी मांग। मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से की जायेगी वार्ता दिया आश्वासन।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में नैनी झील के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के समक्ष कई सुझाव रखे।
उन्होंने झील में बने बोट स्टैंड पर बारिश से बचाव के लिए शेल्टर निर्माण को यथाशीघ्र कराने, झील को जाने वाली सीढ़ियों की मरम्मत और उसमें सुरक्षा चैन लगाए जाने और टिकट काउंटर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्यपाल ने सभी सुझावों को सुनते हुए कहा कि नैनीताल की झील न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, और इसका संरक्षण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है।

राज्यपाल ने बताया कि नैनी झील का तकनीकी सर्वेक्षण नेशनल हाइड्रोग्राफर ऑफिस देहरादून द्वारा किया गया है और उसकी रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

राज्यपाल ने बैठक के दौरान कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए बोट चालक वास्तव में एक प्रकार के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। उन्होंने कहा कि बोट चालक न केवल पर्यटकों को नैनी झील की सैर कराते हैं, बल्कि उन्हें नैनीताल की विशिष्टताओं, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की जानकारी भी देते हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं और सुझावों के समाधान हेतु संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन, मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से समन्वय स्थापित कर ठोस कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट सहित बोट एसोसिएशन के पदाधिकारी विक्रम सिंह, नैन सिंह एवं विजय कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

अपर जिलाधिकारी टिहरी अवधेश कुमार सिंह ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।

khabaruttrakhand

एम्स,ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह , पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए तकनीकि प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

khabaruttrakhand

प्रतापनगर राजमहल में संस्कृति और विज्ञान का संगम, टिहरी झील महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights