khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मां नन्दा सुनन्दा की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाल कर दी भावभीनी विदाई। कई महिलाएं हुई भावुक नही रोक पायी अपने आँसू। लखियाभूत रहा शोभायात्रा आकर्षक का केंद्र।

स्थान। नैनीताल।
मां नन्दा सुनन्दा की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाल कर दी भावभीनी विदाई। कई महिलाएं हुई भावुक नही रोक पायी अपने आँसू। लखियाभूत रहा शोभायात्रा आकर्षक का केंद्र

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मां के जयकारों के साथ हजारों भक्तजनों ने, मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा बेंड बाजों व छोलिया दल एवं लखियाभूत के साथ निकाली। शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल थे।
मां को विदाई देते वक़्त कई महिलाएं भावुक हो गई। मैया ने वादा किया है वह अगले वर्ष 2026 में पुनः नैनीताल सरोवर नगरी मंदिर में विराजमान होने जरूर आयेंगी। उन्होंने सभी लोगों से मिलजुल प्रेम व्यहर कुशल से रहने को कहा।
मां नंदा सुनंदा के डोले को नयना देवी मंदिर से गेट तक लाया गया ।जहां हजारों लोगों ने माँ नन्दा सुनन्दा के दर्शन किये। इस दौरान मां के भक्तों ने जमकर पुष्प वर्षा की।

उसके बाद मल्लीताल मंदिर होता हुआ माल रोड होते हुए तल्लीताल बाजार वैष्णो देवी मंदिर होते हुए मल्लीताल बाजार तथा देर शाम ठंडी सड़क के पास मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।

जगह जगह पर कलाकारों ने करतब भी दिखाए। इस बार पहली बार लखियाभूत शोभा यात्रा में आकर्षक का केंद रहा।नगर के भक्तजनों के अलावा, आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग भी शामिल थे। शोभा यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।
नंदा देवी महोत्सव में लगी दुकानों में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
खराब मौसम के बाद भी भक्तजनों की सुबह से नगर में भीड़ जुटी रही।
मां नन्दा सुनन्दा शोभा यात्रा के दौरान तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह ने क्रांति चोक पर पूजा अर्चना की। साथ ही जमकर मां के भक्तों ने पुष्प वर्षा की। माँ नन्दा सुनंदा की जयकारों के साथ पूरी सरोवर नगरी गुंजायमान हो रही है।

इससे पूर्व 28 अगस्त से नन्दा सुनन्दा महोत्सव कदली दल रवाना के साथ ही शुरू हो गया था। जबकि 29 अगस्त को कदली दल आगमन व 30 को मूर्ति निर्माण तथा 31 को ब्रह्नमूर्त में माँ नन्दा सुनन्दा की प्राण प्रतिष्ठा कर श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंदिर में रखी गई थी । जो कि 5 सितंबर के सुबह तक विराजमान रही। दोपहर को नगर परिक्रमा के बाद भावभीनी विदाई दी गई। मेले इस बार महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर दुकान लगाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

इस दौरान नन्दा सुनन्दा दर्शन हेतु न्यायमूर्ति न्यायधीश, पूर्व केंद्रीय मंत्री संसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, नैनीताल, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिला अधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शेलेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी नवाजिश , के एन गोस्वामी, मोनिका, राज्यमंत्री अनिल डब्बू, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

शोभा यात्रा मनोज शाह, जगदीश बवाड़ी, आनंद बिष्ट, डॉ ललित तिवारी, मुकेश जोशी, विमल चौधरी, गिरीश जोशी, हिमांशु जोशी, कमलेश ढोंडियाल, गोधन सिंह, हरीश राणा, मोहित लाल शाह, मोहित आर्या, विक्रम शाह, लीला बिष्ट, मनोज शाह जगाती, जीनू पांडे, भगवत रावत, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, कलावती असवाल, प्रेमा अधिकारी, सुमन शाह, मंजू रौतेला, मंजू बोरा, उमेश जोशी, शैलेंद्र शाह, वीरेंद्र पाठक, कैलाश जोशी, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, नवीन पांडे, हेमन्त बिष्टआदि शामिल थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-केदारनाथ जी में विश्व स्तरीय रोपवे बनाने की आवश्यकता है, राकेश राणा

khabaruttrakhand

चमोली पुलिस ने जनसुविधा और अपने कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए की एक अनोखी पहल ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग/Breaking:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही एक यूटिलिटी हुई दुघर्टना का शिकार, इतने लोग थे सवार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights