khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने  शुक्रवार को नई टिहरी के नवदुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधितों के साथ की बैठक।

*नवदुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण संबधी बैठक संपन्न**

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने  शुक्रवार को नई टिहरी के नवदुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधितों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुरानी टिहरी के मंदिर की समस्त धरोहर को हेरिटेज के रूप में म्यूजियम में रखा जाए। जिलाधिकारी ने मंदिर में लाईटिंग को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

इससे पूर्व बैठक में मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर आर्किटेक्ट प्रशान्त बर्तवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से साइट लेआउट प्लान की जानकारी दी।

उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण में शेल्टर, गेट, पार्किंग, शौचालय, व्यू प्वाइंट रेलिंग, पहाड़ी तिबारी, पुतकालय, पुरानी टिहरी की धरोहर को म्यूजियम में प्लान से रखने, धर्मशाला मरम्मत कार्य, मंदिर के पेंटिंग कार्य आदि के बातें विस्तार से बताया।

इस मौके पर डाइजर से कलेक्ट्रेट तक सड़क ब्यूटीफिकेशन एवं गीता मंडली संस्था के संचालन को लेकर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में पुनर्वास प्रभारी अधिकारी स्नेहल कुंवर (आईएएस प्रशिक्षु), डीजीएम पुनर्वास राकेश थपलियाल, बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

जनपद में प्रत्येक बृहस्पतिवार को “नो व्हीकल डे” का अनुपालन अनिवार्य – जिलाधिकारी टिहरी।

khabaruttrakhand

लाचारी:-गांव में आवागमन के लिए पुल न होने से नदी पर अस्थाई लकड़ी की पुलिया बनाकर आवागमन करने को मजबूर है ग्रामीण

khabaruttrakhand

Baba Tarsem Singh murder: पहाड़ से तराई और UP तक बाबा तरसेम सिंह की संपत्ति, अब जांच कर रही पुलिस

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights