khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं.) एवं ब्लाक कॉर्डिनेटर को विभिन्न विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण‘।

‘ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं.) एवं ब्लाक कॉर्डिनेटर को विभिन्न विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण‘‘

ओल्ड कलेक्ट्रेट नरेन्द्रनगर के सभा कक्ष में जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान की अध्यक्षता में 12 जनवरी, 2026 को विकास खण्ड नरेन्द्रनगर, चम्बा, कीर्तिनगर एंव देवप्रयाग तथा 13 जनवरी, 2026 को विकास धौलधार, भिंलगना, जौनपुर एंव प्रतापनगर के समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं०) एंव ब्लाक कॉर्डिनेटर कुल 136 प्रतिभागियों ने 68-68 के दो बैच के अनुसार एम.जी.एम.डी., मेरा गांव मेरी धरोहर एंव पंचायतीराज विभाग में संचालित समस्त सॉप्टवेयर एंव महिला सभा/बाल सभा तथा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत स्वच्छता, वी.बी.राम.जी. जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि ग्राम पंचायतों में स्थापित कूड़ा संग्रहण केन्द्र (डस्टवीनों) की मरम्मत एंव रंग रोगन किया जाय तथा उसमें ग्राम पंचायत का नाम/प्रधान का नाम एंव सम्बन्धित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का नाम एंव मोबाईल नम्बर अंकित किया जाय। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा दिये गये निर्देशों का परिपालन भी कराया गया ।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिसमें मेरा गांव मेरी धरोहर के मास्टर ट्रेनर श्री राकेश शर्मा पंचायत निरीक्षक उद्योग, श्री ऋषिराम उनियाल, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, एंव श्री रविन्द्र सिंह पाल, सहायक विकास अधिकारी (पं.) द्वारा मेरा गांव मेरी धरोहर एम.जी.एम.डी. के सम्बन्ध में ऑनलाईन/आफलाईन प्रशिक्षण दोनो दिवसो में दिया गया।

मेरा गांव मेरी धरोहर प्रशिक्षण सभी पंचायतों की मूर्त-अमूर्त विरासतो, त्योहारो, रिती रिवाजों एव सांस्कृतिक धरोहरों का दस्तावेजीकरण एम०जी०एम०डी० पोर्टल पर करना है।

इसके साथ जिला पंचायत राज अधिकारी मो० मुस्तफा खान द्वारा दोनो दिवस बहुआयामी एंव महत्वकांक्षी योजना वी०बी०राम०जी० विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारन्टी मिशन (ग्रामीण) एंव सक्षम पंचायत विकसित भारत अभियान के अन्तर्गत समय पर ग्राम पंचायत में बैठक कराना एंव निर्णय ऐप पर अपलोड कराने के निर्देश दिये गये।

साथ ही उक्त के अतिरिक्त समान नागरिक संहिता यू०सी०सी० के अन्तर्गत शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों को शीघ्र सुतृप्त किये जाने के साथ ही विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया।

सम्बन्धित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एंव सहायक विकास अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण नीति के अर्न्तगत स्वच्छता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि ग्राम में जो सार्वजनिक शौचालय है उन्हें एक सप्ताह के अन्तर्गत स्वच्छ करे तथा जिन आंगनबाडी केन्द्रो में शौचालय नही है, उन पर शौचालय निर्माण किये जाने हेतु कार्यवाही की जाय।

इसके साथ ही गांव में जनपद की 227 ग्राम पंचायतों में महिला सभा कराकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एंव महिलाओं को हाईजनिक रहने हेतु उक्त सभा में जागरूक किया जाय, जिसमें आंगनबाडी एंव आशा का भी विशेष सहयोग लिया जाय।

इस प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज की गयी है, तथा ऑनलाईन फीडबैक भरने के उपरांत प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र ऑनलाईन जारी कर दिये गये है।

 

Related posts

यहां पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी की शत्-प्रतिशत धनराशि करवाई वापस।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Investor Summit: Dehradun Airport पर Dhol-Damau की थाप और Tulsi की माला पहनकर होगा डेलिगेट्स का स्वागत

khabaruttrakhand

यहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 135 वें जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights