khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

सरकार के 4 साल पूरे होने (23 मार्च 2026 के अवसर पर नई टिहरी जिले में भव्य कार्यक्रम आयोजित।

टिहरी गढ़वाल :-
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित*

विधायक की अध्यक्षता में “जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम से आमजन हुए लाभान्वित*

*सरकार के 4 साल पूरे होने (23 मार्च 2026 के अवसर पर नई टिहरी जिले में भव्य कार्यक्रम* *आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की उपलब्धियों (सेवा, सुशासन और विकास) को* *उजागर करना और जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था।*

जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के चार वर्षों पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जन-जन को लाभ पंहुचाने के लिए जनपद के तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही जनपद के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका मोहन सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण चंबा, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एव मुख्य विकास अधिकारी वरुण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से प्रदेश की जनता को संबोधित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया गया।

कार्यक्रम को विधायक ने संबोधित करते हुए कहा की जनपद का विकास जनसहयोग, परिश्रम और विश्वास के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर देश में एक नई मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सशक्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसके तहत हजारों युवाओं को निष्पक्ष परीक्षाओं के माध्यम से रोजगार प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उन्हें शासकीय सेवाओं में आरक्षण प्रदान कर यह प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके निरंतर भ्रमण से राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिली है।

इस दौरान कार्यक्रम स्थलों पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क द्वारा प्रकाशित संकल्प से सिद्धि विकसित उत्तराखंड’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम स्कूली छात्र छात्रों एवं सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत दलो ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को दर्शाते हुए रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर / रक्तदान शिविर/ दिव्यांग जनों हेतु कैम्प उपकरण वितरण महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया,सूचना विभाग द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार साहित्य वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशनरों का आवेदन स्वीकृति वितरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा सहायक उपकरणों का वितरण, युवा कल्याण विभाग द्वारा डाईजर शिव मूर्ति निकट से निकट से कार्यक्रम स्थल तक मैराथन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया । मुख्य अतिथियों द्वारा मैराथन दौड़ में प्रथम एवं द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कृषि विभाग द्वारा गौरव स्वयं सहायता समूह बालमा श्रीमती सुचित्रा गोस्वामी को एसएमएएम योजना के तहत आटा चक्की पावर वीडर हेतु चार लाख की धनराशि चेक प्रदान किया। इसके अलावा बाल विकास विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया।

शिक्षा विभाग एवं सूंचना विभाग द्वारा उत्तराखंड की लोक परंपराओं, लोक नृत्य, लोक गायन, लोक कला जैसे भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसके अलावा जिला सेवायोजन विभाग द्वारा युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया साथ ही पंजीकरण भी किया गया, आयुष्मान कार्ड आदि पंजीकरण संबंधी कैंप आयोजित भी की गया, ग्राम्य विकास विभाग एवं खंड विकास अधिकारी चंबा द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजना का प्रचार प्रसार एवं पंजीकरण किया गया, कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मन निधि एवं लाभार्थी परक योजनाओं में लाभार्थि पंजीकरण एवं कृषि उपकरणों का वितरण किया गया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, पोषण, मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गयी, मुख्य पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु से संबंधित,उद्यान विभाग द्वारा उद्यान से संबंधित,पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड संबंधी एवं योजन के संबंध में जानकारी दी इसके अलावा अन्य विभाग भी अपने-अपने विभागों से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्याम विजय, , उप जिलाधिकारी स्नेहिल कुवर,जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकूनी,मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी,जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा के अलावा संबंध विभाग को अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related posts

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए Uttarakhand में BJP की तैयारी, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

cradmin

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए पैराग्लाइडिंग पायलट एवं विभिन्न देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलटो ने हवा में करतब बाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights