khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीस्टोरी

सीडीओ ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण।

सीडीओ ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण*

*ई-लाइब्रेरी से स्थानीय विद्यार्थियों को मिल रही सुविधा, समूह उत्पादों को मिलेगा बाजार*

आज दिनांक 15 मई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा विकास खंड चंबा में स्थापित ई-लाइब्रेरी एवं स्वयं सहायता समूह के आउटलेट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ई-लाइब्रेरी में स्थानीय विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक रुचि ली जा रही है। वर्तमान तक 46 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें प्रतिदिन लगभग 35 से 40 विद्यार्थी अध्ययन हेतु पहुंच रहे हैं। लाइब्रेरी का संचालन प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक किया जा रहा है। लाइब्रेरी में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है तथा शीघ्र ही प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह के आउटलेट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आउटलेट के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में सुधार होगा। इससे स्थानीय महिलाओं एवं समूहों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शाकिर हुसैन, एलडीएम मनीष मिश्रा सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

Breaking New Launched Bike ;हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में पेश की नई करिज़्मा बाइक। #Karizma210

khabaruttrakhand

मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटर मार्ग को जोड़ने हेतु वैली ब्रिज पहुंचा, कार्य प्रगति पर, जनपद टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षात्मक एवं राहत कार्य प्रगति पर।

khabaruttrakhand

स्लग अवैध नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 4 ग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को किया गया गिरफ्तार, एसपी ने टीम को दिया 5000 रू0 का पुरस्कार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights