khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

PM SHRI School, JNV Pokhal, Tehri Garhwal, Uttarakhand में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) का आयोजन।

PM SHRI School, JNV Pokhal, Tehri Garhwal, Uttarakhand में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के प्रति जागरूकता एवं रुचि उत्पन्न करना था।

कार्यक्रम के Convener श्री Mohsin Khan, PGT Physics रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री Lakhvinder, TGT Punjabi तथा कक्षा VI-A के छात्र Aarav Panwar द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्व एवं भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण Space Quiz रहा, जिसका संचालन Master Aditya, Class IX-B, Udaygiri House द्वारा किया गया। क्विज में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में Nilgiri House ने प्रथम स्थान, Udaygiri House एवं Shivalik House ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा Aravali House ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की Anchoring कक्षा XII-A की छात्रा Ananya द्वारा प्रभावशाली ढंग से की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कक्षा XI के छात्रों तथा अन्य सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की Photography श्री Atharv Silmana, ATL Facilitator द्वारा की गई, जिससे कार्यक्रम की महत्वपूर्ण गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया। क्विज की तैयारी में श्री Neeraj Baghel का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों में Mrs. Jaya Sundariyal, PET; Mrs. Priya Rani; Mr. Vageshwar Dutt Sharma, Librarian; तथा Mr. Pravesh Bhatt शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य श्री Mohit Kumar का विशेष आभार व्यक्त किया जाता है। उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका। साथ ही, सभी उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों, आयोजन से जुड़े सदस्यों तथा विशेष रूप से कक्षा XI के छात्रों एवं अन्य विद्यार्थियों का हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने अपने सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।

अंततः राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण अनुभव रहा। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भारत की अंतरिक्ष यात्रा के प्रति गौरव की भावना के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

Related posts

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने और यात्रा के दृष्टिगत सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के दिये निर्देश।

khabaruttrakhand

Rishikesh बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, 399 मतदाताओं ने अपने मत डाले

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-21 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले 4 दिन से कुमराडा के ठुला ग्राम सभा के नागराजा प्रांगण में चल रही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल, वार्ता के बाद समाप्त

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights