khabaruttrakhand
उत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनस्वास्थ्य

ब्रेकिंगः-एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को संस्थान की नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को संस्थान की नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
इस दौरान संस्थान के फैकल्टी सदस्यों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बृहस्पतिवार को एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने संस्थान में विधिवत ज्वाइनिंग ले ली।
इस दौरान संस्थान के डीन प्रोफेसर मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. संजीव मित्तल समेत फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों व अधिकारियों ने निदेशक का जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रोफेसर मीनू सिंह इससे पूर्व पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी विभागाध्यक्ष व टेलीमेडिसिन की हेड रही हैं।
प्रो. मीनू सिंह ने डब्ल्यूएचओ के साथ भी कार्य किया है। इसके अलावा उनका बच्चों में अस्थमा, तपेदिक व सिस्टिक फाइब्रोसिस आदि विषयों में महत्वपूर्ण शोध व योगदान रहा है।

Related posts

सोशल आउटरीच गतिविधियों के तहत, एम्स ऋषिकेश के संकाय सदस्यों ने भरत मंदिर इंटर कॉलेज और डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूलों में क्रमशः 29 अप्रैल और 7 मई, 2025 को “किशोरावस्था में परिवर्तन, मासिक धर्म स्वच्छता और अच्छी पोषण के बारे में जागरूकता सत्र किये आयोजित।

khabaruttrakhand

CBSE बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, राज्यमंत्री सेमवाल ने बढ़ाया हौसला।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-सल्ट के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैठाणी और अनेड़ी में चोरों ने किया हाथ साफ़ ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights