khabaruttrakhand
उत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनस्वास्थ्य

ब्रेकिंगः-एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को संस्थान की नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को संस्थान की नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
इस दौरान संस्थान के फैकल्टी सदस्यों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बृहस्पतिवार को एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने संस्थान में विधिवत ज्वाइनिंग ले ली।
इस दौरान संस्थान के डीन प्रोफेसर मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. संजीव मित्तल समेत फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों व अधिकारियों ने निदेशक का जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रोफेसर मीनू सिंह इससे पूर्व पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी विभागाध्यक्ष व टेलीमेडिसिन की हेड रही हैं।
प्रो. मीनू सिंह ने डब्ल्यूएचओ के साथ भी कार्य किया है। इसके अलावा उनका बच्चों में अस्थमा, तपेदिक व सिस्टिक फाइब्रोसिस आदि विषयों में महत्वपूर्ण शोध व योगदान रहा है।

Related posts

आत्म रक्षा:-जनपद पुलिस द्धारा स्कूली छात्राओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी के चार तहसीलों में राजस्व पुलिस कार्यों का परित्याग” “राजस्व ग्रामों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू।

khabaruttrakhand

राज्य में बुधवार को सायं 05ः00 बजे से चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त, जाने चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights