khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-लगातार बारिश के मद्देनजर रविवार को  जिलाधिकारी टिहरी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग 94 का निरीक्षण ।

जनपद में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर रविवार को  जिलाधिकारी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग 94 का निरीक्षण ।

वही जिलाधिकारी ने इस दौरान एनएच 94 पर बगड़धार के समीप हो रहे भूस्खलन को लेकर अधिकारियों से जानकारी भी ली ।

जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों पर स्थित विद्युत पोल को हटाने, राजस्व टीम को ज्यादा खतरा होने पर परिवारों की व्यवस्था को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने तथा कार्यदाई संस्था के अधिकारी को कार्मिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखने के साथ ही शीघ्र सड़क को सुचारू करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही भूस्खलन क्षेत्र में लोगों को खड़े न होने देने, जेसीबी, पोकलैंड, डोजर के संचालकों को सावधानी पूर्वक कार्य करने, हेल्परों को धुंध में भूस्खलन पर नजर बनाए रखने तथा सड़क की स्थिति को देखकर पहले ही लोगों को सतर्क करते हुए वैकल्पिक मार्गों से भेजने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते डेंजर जोन/खतरे की जद में आने वाले ग्राम सोनी सिलवण तोक के 4 परिवारों के सदस्यों को पूर्व में ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत* *लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करने पर दी बधाई व शुभकामनाएं, सूबे में शिक्षा, स्वास्थ्य व सहकारिता में किये गये कार्यों से कराया अवगत।

khabaruttrakhand

Uniform Civil Code: UCC से बाहर हो सकती हैं Uttarakhand की जनजातियां, अभी सरकार को इस पर लेना है फैसला

cradmin

ब्रेकिंग:-जागेश्वर विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने जागेश्वर विधानसभा में किया जनसंपर्क।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights