khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिमनी (money)राजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-वन मंत्री से टिहरी बांध के कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व मद (सी एस आर ) को बांध प्रभावित क्षेत्र में खर्च करने की माँग।

वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से टिहरी बांध के कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व मद (सी एस आर ) को बांध प्रभावित क्षेत्र में खर्च करने की माँग।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा टिहरी बांध के जलाशय में कोटी कॉलोनी में आयोजित ओपन नेशनल अनाेईंग स्प्रिंट सीनियर पुरुष और महिला के साथ चैंपियनशिप और क्वालीफायर प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुलाकात कर उनसे टीएचडीसी द्वारा खर्च किए जा रहे सामाजिक दायित्व मद के पैसे को टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र में खर्च करने की मांग की गयी।

उन्होंने कहा कि टीएचडीसी द्वारा उक्त पैसे को अन्य जगहों पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से पैसे को ठिकाने लगाए जा रहा है।

साथ ही यह भी मांग की कि विगत एक माह से प्रताप नगर विकासखंड के पट्टी भदुरा में आदमखोर बाघ द्वारा एक तीन वर्षीय बच्चे को अपनाने वाला बनाते हुए क्षेत्र में डर और भय का माहौल बना हुआ है।
वहीं मंत्री जी से उक्त बाघ को शीघ्र शूट एट साइट करने की मांग की।

इसके साथ-साथ विगत कई सालों से लंबित खंबाखल सिलोड़ा ,ओर चाका सिलोड़ा ,सदड गाँव रेका मोटर मार्ग जो की वन विभाग की लापरवाही के कारण एनओसी नहीं मिल पाई को भी अतिशीघ्र NOC दिलाने के साथ-साथ वन विभाग के प्रकरणों में शीतलता बरतनी की भी मांग की गयी।

Related posts

यहां राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा हादसा, सड़क पर पलटी बस ,इस धाम से जा रहे थे गंगोत्री धाम।

khabaruttrakhand

ड्रंक एण्ड ड्राइव व ओवरस्पीड में यहां वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई।

khabaruttrakhand

Breaking:-उपजिलाधिकारी द्वारा इस क्षेत्र के गेस्ट हाउस, झील एवं झील परिसर के संचालन का किया गया निरीक्षण,यहाँ खर्च हुआ करोड़ो में पर्यटकों का पता नही।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights