khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनयू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

चारधाम यात्रा:-दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत कैम्पटी फॉल तहसील नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर।

उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत कैम्पटी फॉल तहसील नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर।
जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कि जिला पर्यटन विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में आज शुक्रवार को तहसील नैनबाग के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाण्डासारी, नवाडीधार, ग्राम काण्डा ग्राम घरोगी, बंग्लों की काण्डी ग्राम सैंजी, ग्राम बेल, ग्राम दादला, ग्राम कसोन, ग्राम गांवखेत, ग्राम तलोगी तथा ग्राम टिपरी एवं बौराड़ी (नई टिहरी) आदि गांवों के 17 महिला एवं 19 पुरुष नागरिकों सहित कुल 36 वरिष्ठ नागरिकों को कैम्पटी फॉल से श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भेजा गया है।

जिला पंचायत सदस्य सरतली वार्ड (नैनबाग) कविता राछेला ने बस को हरी झण्डी दिखा कर 36 यात्रियों का जत्ता श्री बद्रीनाथ धाम के लिये रवाना किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरतली सदना देवी एवं कैम्पटी थानाध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि चौहान आदि उपस्थित रहे।

यात्रियों के कैम्पटी फॉल से बौराड़ी नई टिहरी पहंुचने पर पर्यटन विभाग एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम के कर्मचारियों द्वारा सभी बुजर्ग यात्रियों का स्वागत किया गया तथा सभी यात्रियों को पर्यटक आवास गृह बौराड़ी में भोजन करवाकर तथा टीका लगाकर श्री बद्रीनाथ धाम के लिये रवाना किया गया।

 

Related posts

पौराणिक तीर्थ धाम बूढ़ाकेदार से तीर्थ यात्रा पर निकले आराध्य देव गुरु कैलापीर देवता अपने 90 झोला टिहरी गढ़वाल के थाती कठूड, उत्तर काशी जिले के नेल्ड कठूड, गाजणा कठूड, बड़ागाड़ी पट्टी के लोगों के द्वारा अपने इष्ट देव गुरु कैलापीर देवता के आगमन पर लोगों एवं देवी देवताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ठूलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला – 2025 का किया शुभारंभ।

khabaruttrakhand

दुःखद:- यहां सड़क हादसा दो लोगों की मौत, दो घायल,

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights