khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

एलपीजी  सिलेंडरों में घटतौली की शिकायतों पर पूर्ति विभाग ने की छापेमारी।

एलपीजी  सिलेंडरों में घटतौली की शिकायतों पर उत्तरकाशी पूर्ति विभाग ने की छापेमारी।

रिपोर्ट:- बडोनी /उत्तरकाशी

ताजा मामला उत्तरकाशी से है जहां पर पूर्ति विभाग ने एलपीजी सिलेंडर में घटतौली की शिकायत के मध्य नजर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं बाट माप निरीक्षक के साथ डुंडा ब्लॉक में विभिन्न गैस एजेंसियों की जांच के साथ होम डिलीवरी वाहनों की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान रतूड़ी सेरा में श्रृंगेश्वर गैस एजेंसी सिंगुटी धनारी एवं विश्वनाथ गैस एजेंसी डुंडा के डिलीवरी वाहनों को रोक कर, उसमें लदे सिलेंडरों का वजन कराया गया जिसमें से कुछ सिलेंडर मानक से कम पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान निरीक्षक द्वारा चालान किया गया।
श्रृंगेश्वर गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान भी कई अनियमिताएं पाई गई जिसमें मुख्य रूप से स्टॉक वेरिएशन, प्री-बुकिंग सिस्टम का कार्यशील ना होना, सुरक्षा मानकों की अवहेलना आदि मुख्य था जिसके लिए श्रृंगेश्वर गैस एजेंसी के विरुद्ध करवाई संपादित की जा रही है।
इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजेंद्र नाथ,वाट माप निरीक्षक अनिल आदि मौजूद रहे।
संतोष भट्ट, जिला पूर्ति अधिकारी।

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी का यमुनाघाटी दौरा, जाने कैसा रहा यह दौरा।

khabaruttrakhand

ओपीडी क्षेत्र में अपशिष्ट पृथक्करण पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन एम्स, ऋषिकेश में स्वच्छता विभाग ने नाट्य प्रस्तुति से दिया संदेश।

khabaruttrakhand

अवैध रुप से होटल/ढाबों मे शराब परोसने वालों के प्रति पुलिस सख्त। यहां 55 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में की कार्रवाई।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights