khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand : प्रदेश को मिले 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक, CM ने दिए नियुक्तिपत्र

Uttarakhand: प्रदेश को मिले 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक, CM ने दिए नियुक्तिपत्र

Uttarakhand को 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक मिल गए हैं। CM पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित सभी अधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिए।

CM ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही हैं। कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती यवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों से जीवन में हमेशा अनुशासन रखे जाने की बात कही। उन्होंने कहां कि स्वयं में अनुशासन रखकर हम आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करवा सकते हैं। अपनी सेवाओं के दौरान अच्छे काम करके दिखाना है ताकि हम अपनी सेवाओं से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने का काम किया है। नकल के अपराध में शामिल लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। अब राज्य में पूर्ण पारदर्शिता से परीक्षाएं हो रही है।

Related posts

मंगलवार को श्रीमति प्रज्ञा दीक्षित (पत्नी जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित) ने विकासखण्ड चंबा क्षेत्रांतर्गत कोटीगाड़ में उत्साह आजीविका स्वायत्त् सहकारिता ग्रोथ सेन्टर का किया भ्रमण।

khabaruttrakhand

दुःखद हादसा:- नही थम रहे सड़क हादसे एक और हादसे में 4 की मौत । क्षेत्र में मचा कोहराम।

khabaruttrakhand

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं का जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स प्रतियोगिता का किया गया उदघाटन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights