khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

Yamunotri Dham:- वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ खुले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2024 का शुभारम्भ।

वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ खुले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2024 का शुभारम्भ।

रिपोर्ट:; सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव माँ यमुना जी के पावन धाम यमुनोत्री के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। चारधाम यात्रा 2024 का शुभारंभ हो गया है।


मां यमुना जी की उत्सव डोली आज प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

यमुनोत्री में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा प्रातः 10 बजकर 29 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।

इससे पूर्व माँ यमुना जी के प्रवास खरसाली (खुशीमठ) में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी, पूजा-अर्चना के बाद मां यमुना जी की डोली अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर डॉ0 वी मुर्गेशन (ADG CBCID/DIR. VIGILANCE), उपजिलाधिकारी बड़कोट मुकेश रमोला, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भणडारी, एसएचओ बडकोट श्री सन्तोष सिंह कुंवर सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति यमुनोत्री के पदाधिकारी, मन्दिर पुजारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

Related posts

टिहरी में यहां बिना अनुमति भूमि समतलीकरण एवं खुदान पर खनिकर्म विभाग की कार्रवाई, एक लाख से अधिक अर्थदण्ड आंगणित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-01 अगस्त, 2024 तक राज्य के कतिपय जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र की सम्भावना।

khabaruttrakhand

मांग:-मालड़न काटेज व स्टफ हाउस के दर्जनों मतदाताओं ने जिला अधिकारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर उन्हें मतदान के लिए ब्रेसाइड स्कूल बूथ उपलब्ध कराये जाने की मांग की।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights