khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्वास्थ्य

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में किया गया वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 50 मरीजों की सघन स्वास्थ्य जांच की गई।

इस दौरान संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया।

बुधवार को एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार मित्तल की देखरेख में स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ स्क्रिनिंग कैंप का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य शिविर का ट्रस्ट के महाप्रबंधक कर्नल वीकेके श्रीवास्तव ने विधिवत उद्घाटन किया।

हेल्थ कैंप में एम्स के विभिन्न विभागों की ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस दौरान डेंटिस्ट्री, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, जिरियाट्रिक मेडिसिन, आर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल रोग विभाग, आपातकालीन चिकित्सा विभाग आदि से जुड़े मरीजों की जांच की गई।

स्वास्थ्य शिविर में समन्वयक डीएनएस कमलेश चंद्र बैरवा, डॉ. निथिन, डॉ. सुदर्शन, डॉ. ताजिन, डॉ. राजशेखर लोहार, डॉ. पार्थ सारथी साहू, डॉ. निखिल, डॉ. अनुपम, डॉ. अंकित गौरव, डॉ. अर्जुन विस्वास, डॉ. साक्षी रश्मि, अचन्या, डॉ. गंधर्व, सीनियर नरसिंग ऑफिसर अक्षय कुमार सरदिवाल, एनओ घनश्याम सैनी, प्रफुल पंत आदि ने सेवाएं दी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के डिप्टी मैनेजर जयेश कुमार झा, रूदल यादव, अजय त्रिपाठी, डॉ. सिमरन नौटियाल, अनूप कोठियाल, अनिल तिवाड़ी, सुभाष ढौंडियाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Related posts

आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु रविवार को वृहद स्तर पर यहां पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान।

khabaruttrakhand

वीडियो:- बॉबी पंवार पहुँचे टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र में ,जनता से जीत का मांगा आशीर्वाद।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में, सर्विस सेक्टर पॉलिसी का प्रस्ताव और उद्योग, राजस्व, वित्त, गृह विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर होगी चर्चा

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights