khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

नियमों का उल्लंघन करने वाले के ऊपर की जाएगी कार्यवाही। दीपक रावत।

नियमों का उल्लंघन करने वाले के ऊपर कार्यवाही की जायेगी। दीपक रावत।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैपिटल सिनेमा के आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैपिटल सिनेमा के हुए लीज के शर्तों की जानकारी, दस्तावेज और उल्लघंन करने पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की।

वहीं उन्होंने कहा नियमों का उल्लघंन पर कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने दुकानों के आवेदन,नक्शे और कैपिटल के हिस्से का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने कैपिटल सिनेमा के इंट्री और एग्जिट (प्रवेश करें और बाहर निकलें)द्वार का निरीक्षण किया।

एग्जिट द्वार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत को बेहतर बनाने और विद्युत आदि की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही सिनेमा हाल के अंदर अवैध तरीके से रखे सामनों को जल्द हटाने को कहा ।

वहीं उन्होंने सिनेमा हाल के अंदर शर्तो के तहत किसी दुकान या अन्य सामान नहीं रखने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि ऐसा पाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सिनेमा और अन्य जगहों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Related posts

यात्रा: 6 दिन मे 11 यात्रियों की मौत, लाखों यात्री कर चुके दर्शन…

cradmin

Uttarakhand Budget 2024: ज्यादातर विधायक गैरसैंन में बजट सत्र का समर्थन नहीं कर रहे, अध्यक्ष को पत्र लिखा

cradmin

ऐम्स ऋषिकेश ने इस जानलेवा बीमारी से बचाव के प्रति हेल्थ एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि अलर्ट रहिए ; खतरनाक बीमारी का प्रकोप हो गया है शुरू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights