khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

ग्रेपलिंग खिलाड़ियों ने नासिक में किया देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन।‘‘

ग्रेपलिंग खिलाड़ियों ने नासिक में किया देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन।‘‘

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मीनाताई ठाकरे स्टेडियम इनडोर हाल में 30 मई से 1 जून तक 18वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न भार वर्गों में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें महिला भार वर्गों में गी ग्रेपलिंग में रुद्राक्षी खंडूरी, अनुष्का देशवाल ने स्वर्ण पदक व सिमरन गुसाईं ने कांस्य पदक तथा नोगी ग्रेपलिंग में रुद्राक्षी असवाल व टीना चौहान ने रजत पदक जीता। वहीं पुरुष भार वर्ग में नोगी ग्रेपलिंग में रोहित पंवार नोगी ने कांस्य व गी ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक, सूर्यांश राठी ने नोगी में रजत व रौनक गी ग्रेपलिंग में कांस्य पदक, जयवीर सिंह, चंद्रप्रकाश ने गी ग्रेपलिंग में कांस्य पदक हांसिल कर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

उन्होंने बताया कि निर्णायक की भूमिका में नवीन रयाल ने मैट चेयरमैन की भूमिका का निर्वहन किया। गंगा मेहरा ने निर्णायक के दायित्व को निभाया। टीम कोच के रूप में अजय पयाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

एसोसिएशन के सचिव ने राज्य में खेल को बढ़ावा दिये जाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री रेखा आर्य को धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय ग्रेपलिंग में उत्तराखंड राज्य की बेहतरीन उपलब्धि को लेकर उत्तराखंड ग्रेपलिंग के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल सहित अन्य अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Related posts

ब्रह्मलीन स्वामी ईश्वर दास महाराज फलारी बाबा को विरक्त वैष्णव मंडल अखिल भारतीय संत समिति ऋषिकेश, एवं हरिद्वार क्षेत्र से आए हुए महामंडलेश्वर जगतगुरु ,श्री महंतो ने की अपनी श्रद्धांजलि अर्पित।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet Meeting: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट सत्र से लेकर हो सकते कई अहम फैसले

cradmin

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने नगर निकायों के समस्त अधिकारियों, पंचायतराज अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के सफल संपादन के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights