khabaruttrakhand
उत्तरकाशी

दर्दनाक हादसा :-एक की मौके पर ही मौत ,4 घायल

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उतरकाशी

बनचौरा मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौके पर ही मौत*

उत्तरकाशी जनपद के बडेथी बनचौरा मोटर मार्ग पर गुरूवार की रात को बनचौरा से 6 किमी बणगांव की तरफ जा रही एक यूटिलिटी वाहन हटनाली के पास अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई जा गिरी जिसमे एक की मौत और चार घायल हो गये ।

बताया जा रहा है कि   वाहन मे 05 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और 4 अन्य व्यक्ति मामूली घायल है।

जिनको बनचौरा पुलिस एवं स्थानीय ग्रमीणों के सहयोग से 108 द्वारा सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुचाया गया जहाँ घायलो को प्रथम उपचार के बाद जिला चिकित्सालय को भेजा गया हेै।

मृतक एवं घायलों की सूची:–

1- इतेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह उम्र-40 वर्ष निवासी बणगांव मृतक

घायलों में अनिल रावत पुत्र श्री नैन सिंह रावत, उम्र 38 वर्ष, ग्राम बणगांव, चिन्यालीसौड़।
मगराज रावत पुत्र श्री बचनसिंह रावत, उम्र 32 वर्ष, ग्राम बणगांव, चिन्यालीसौड़।
धनवीर सिंह राणा पुत्र श्री सूरत सिंह राणा, उम्र 35 वर्ष, ग्राम बणगांव, चिन्यालीसौड़।
महावीर सिंह राणा पुत्र श्री जगर सिंह राणा, उम्र 30 वर्ष, ग्राम बणगांव, चिन्यालीसौड़।

Related posts

Breaking:-उपजिलाधिकारी द्वारा इस क्षेत्र के गेस्ट हाउस, झील एवं झील परिसर के संचालन का किया गया निरीक्षण,यहाँ खर्च हुआ करोड़ो में पर्यटकों का पता नही।

khabaruttrakhand

कार्यवाही:-ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडिफाई साइलेंसर व अन्य यातायात नियमों का उलंघन पर 30 वाहनों के चालान

khabaruttrakhand

आवासीय भवन में लगी आग पर देर रात्रि को फायर व पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पाया काबू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights