khabaruttrakhand
उत्तरकाशीस्वास्थ्य

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंन्तर्गत जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टी0बी0 फोरम बैठक का आयोजन जिला सभागार कक्ष में

सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंन्तर्गत मंगलवार को जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टी0बी0 फोरम बैठक का आयोजन जिला सभागार कक्ष में किया गया।

बैठक में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी। इस बीमारी का मुकाबला कर पूरा ईलाज कराते हुये अब स्वस्थ्य जीवन जी रहे क्षयरोगियों को जिलाधिकारी श्री दीक्षित द्वारा सम्मानित किया गया।
डा0 कुलवीर सिंह राणा जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंन्तर्गत मुफ्त जांच, औषधि एवं पोषण भत्ता प्रदान किया जाता है तथा टी0बी0 फोरम के सभी सदस्यों से अपेक्षा की गयी कि वह क्षयरोग के प्रति कलंक एवं भेदभाव को कम करने हेतु क्षयरोगियों के बीच उपचार साक्षरता के लिए जागरूक करें।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

इस मौके पर पर टी0बी0 फोरम के सदस्य मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0एस0 चौहान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनोद कुकरेती, , प्लान इंडिया प्रबन्धक गोपाल थपलियाल, अनिल बिष्ट, अजय बिष्ट, रघुवीर कण्डारी, कमल भण्डारी, नवीन नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-पुलिस ने इन क्षेत्रान्तर्गत लगभग 10 नाली भूमि में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट।

khabaruttrakhand

शहर कांग्रेस कमेटी उतरकाशी ने नशा मुक्त उतरकाशी पर आयोजित की विचार गोष्ठी, पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जनपद में चलाए जा रहे अभियान को सराहा

khabaruttrakhand

मोबाइल टावरों की स्थापना व संचालन में उदासीनता बरते जाने पर टिहरी सांसद ने व्यक्त की अप्रसन्नता, दूरस्थ क्षेत्रों में टावरों की स्थापना के कार्य को तेजी से करने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights