khabaruttrakhand
अल्मोड़ाराजनीतिक

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट – गोविन्द रावत

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन।

रानीखेत – रानीखेत के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने उद्यान एवं कृषि विभाग के एकीकरण को कास्तकारों के अलावा दोनों विभागों के कार्मिकों के हितों की दिशा में भी अनुचित ठहराते हुए विलय का विरोध किया है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर औद्यानिकी को बढ़ावा देने तथा चौबटिया, रानीखेत स्थित उद्यान निदेशालय की बेहतरी की बेहतरी की दिशा में कदम उठाते हुए अधिकारियों को मूल तैनाती स्थलों में बैठाने का आग्रह किया।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि वर्तमान में उद्यान एवं कृषि विभाग के एकीकरण की कार्रवाई गतिमान है।
उन्होंने अवगत कराया कि 1952 में अविभाजित उप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की दूरदर्शी व बहुआयामी सोच के चलते राज्य के पर्वतीय भूभाग में निवास करने वालों के जीवीकोपार्जन तथा उन्हें बागवानी के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चौबटिया रानीखेत में उद्यान निदेशालय की स्थापना की गई थी।
जिसपर सीएम ने इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Related posts

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने खंड विकास कार्यालय चंबा के निवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन। *इसके साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: ये है Ajay Tamta का गोद लिया गांव: लोगों का दर्द सुनिए- मेरी उम्र 63 साल है, मैंने सांसद को कभी नहीं देखा

cradmin

ब्रेकिंग:- हरियाली के लिये हर किसी व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। चन्द्र शेखर जोशी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights