khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Lok Sabha Election: नड्डा 10 के बाद आ सकते हैं Uttarakhand, दो सीटों पर इस दिन उम्मीदवार घोषित करेगी BJP

Lok Sabha Election: नड्डा 10 के बाद आ सकते हैं Uttarakhand, दो सीटों पर इस दिन उम्मीदवार घोषित करेगी BJP

Lok Sabha Election:BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 मार्च के बाद Uttarakhand का राजनीतिक दौरा कर सकते हैं। उनके नौ या 10 मार्च तक आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनकी राजनीतिक व्यस्तता के चलते समय तय नहीं हो पाया है।

माना जा रहा कि केंद्रीय चुनाव समिति 10 मार्च तक लोस चुनाव के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में व्यस्त रहेगी, इसलिए नड्डा प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने के बाद Uttarakhand आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चाहती है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लोस चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले एक दौरा कर लें।

प्रदेश में पार्टी ने नड्डा के तीन कार्यक्रम तय किए हैं। पहला कार्यक्रम हल्द्वानी में होना है, जहां बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। इसके बाद दूसरा कार्यक्रम हरिद्वार में होगा, जहां चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रखी गई है। तीसरा कार्यक्रम देहरादून में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के तौर पर होगा।

10 मार्च तक उम्मीदवार घोषित होने की संभावना

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, BJP हरिद्वार और गढ़वाल लोस सीट पर 10 मार्च तक उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इस बीच केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेतृत्व से फीड बैक लिया है। साथ ही एक एजेंसी भी दावेदारों का दमखम टटोल रही है।

गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर अभी पेच फंसा

गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर अभी पेच फंसा है। इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदले जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने टिहरी लोस सीट पर राजशाही परिवार पर भरोसा जताते हुए माला राज्य लक्ष्मी शाह पर फिर से भरोसा जताया है। हालांकि, प्रत्याशियों की घोषणा से पहले तक माला राज्य लक्ष्मी शाह के टिकट को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

इस सीट पर कई दावेदारों के नाम भी सामने आ रहे थे, लेकिन अंततः माला राज्य लक्ष्मी को पार्टी ने लगातार तीसरे चुनाव अपना उम्मीदवार बनाया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी ने अजय टम्टा पर फिर से विश्वास जताया है। इस सीट को लेकर अटकलों का बाजार खासा गर्म था।

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल में जिला प्रशासन को दी गयी एक सूचना। पिथौरागढ़ में भूकंप आया जिससे भीमताल क्षेत्र में नुकसान होने की कही गई बात , जाने अधिक।

khabaruttrakhand

गंगा को निर्मल रखने के लिए निकालेंगे गोमुख संकल्प कलश यात्रा संत महात्माओं का भी मिल रहा है गोमुख संकल्प कलश यात्रा को अपार समर्थन, जाने कबसे होगी शुरू।

khabaruttrakhand

चारधाम यात्रा के मध्येनजर जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत मुनिकीरेती, ढालवाला, तपोवन आदि क्षेत्रों में चौकसी बढ़ी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights