khabaruttrakhand
Uttar Pradesh

Election: चुनाव प्रचार में BJP से बहुत पीछे है गठबंधन, रैली करते नजर नहीं आ रहे विपक्षी नेता, पढ़िए ये रिपोर्ट

Election: चुनाव प्रचार में BJP से बहुत पीछे है गठबंधन, रैली करते नजर नहीं आ रहे विपक्षी नेता, पढ़िए ये रिपोर्ट

Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। हालांकि, चुनाव प्रचार करने में इंडिया गठबंधन भाजपा से बहुत पीछे है। अभी विपक्षी नेता चुनाव प्रचार करते नजर नहीं आ रहे हैं।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनाव का एलान हुए 19 दिन हो चुके हैं। प्रचार में भाजपा के अलावा कोई और दल अब तक नजर नहीं आ रहा है।

पहले चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर चुनाव हैं। प्रधानमंत्री पश्चिमी यूपी से ही चुनावी रैली का आगाज 31 मार्च को कर चुके हैं। अब पीएम मोदी छह अप्रैल को सहारनपुर आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जयंत सिंह बुधवार को मुजफ्फरनगर में थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी जिलों का दौरा कर रहे हैं।

रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी भी रैलियां कर रहे हैं। जो नहीं नजर आ रहा है वह है विपक्ष। विपक्षी दलों में खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कब से प्रचार में उतरेंगे, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी भी अब तक किसी के पास नहीं है।

दरअसल, प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। सपा 63 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में समाजवादी पार्टी 16 और कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के हिस्से में सहारनपुर और अमरोहा की सीट है। बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

विपक्ष के नजरिये से देखा जाए तो अभी तक प्रचार फीका ही है। अखिलेश यादव अभी उम्मीदवार तय करने में मसरूफ हैं। कई उम्मीदवार बदले गए हैं। कुछ बदले जाने हैं। वहीं, कांग्रेस सिर्फ दो ही लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कांग्रेस के स्टार प्रचारक दूसरी सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए आएंगे या नहीं, अगर आएंगे तो कब आएंगे? यह अभी तय नहीं हो पाया है।

कब नजर आएंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव?

इंतजार इस बात का भी हो रहा है कि प्रचार के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव कब साथ में प्रचार के लिए निकलेंगे। पहले चरण के लिए 17 अप्रैल को शाम पांच बजे प्रचार बंद होगा। ऐसे में पहले चरण वाले जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में इससे पहले ही सभाएं करनी होंगी।

आकाश और मायावती जल्द उतरेंगे मैदान में

बहुजन समाज पार्टी का भी प्रचार ईद के बाद ही जोर पकड़ेगा। पार्टी की मुखिया मायावती और मायावती के उत्तराधिकारी बनाए गए आकाश आनंद 14 अप्रैल से चुनाव प्रचार में कूदेंगे। मायावती पहले बिजनौर में और फिर सहारनपुर में रैली करेंगी। यानी जब तक विपक्ष पहले राउंड का प्रचार शुरू करेगा, उस वक्त तक भाजपा एक बड़े हिस्से में अपनी बात लोगों तक पहुंचा चुकी होगी।

Related posts

BJP: ये 12 अनुभवी मंत्री लोकसभा चुनाव में प्रतिष्ठान लेंगे, Amit Shah पूर्व-दक्षिण भारत में किसी सीट से प्रतिष्ठान ले

cradmin

UP Politics: BJP का बड़ा 48 घंटे का मिशन शुरू होता है, पार्टी यहीं से ही चुनावों में बड़ा लीड लेने की तैयारी कर

cradmin

SP और RLD के बीच मुजफ्फरनगर सीट पर पेंच बन गई है, और इस सीट पर RLD द्वारा प्रत्याशी उत्तरदाता के रूप में लड़ेगी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights