khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

यहां पेट्रोल पंप, गैस एजेन्सी, होटल रेस्टोरेंट व दुकानों में चलाया गया चैकिंग अभियान।

टिहरी गढ़वाल में आगामी चारधाम यात्रा केे सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में गुरूवार को तहसील प्रशासन नरेंद्रनगर, खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले विभाग, बाटमाप विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर चौदह बीघा, ढालवाला, शिवपुरी, तपोवन क्षेत्र में पेट्रोल पंप, गैस एजेन्सी, होटल रेस्टोरेंट व दुकानों में चैकिंग अभियान चलाया गया।

टीम द्वारा रेट सूची न पायी जाने पर अनेक दुकानदारों को नोटिस जारी किये गए। साथ ही सभी होटल/रेस्टोरेंट दुकानों मालिकों को मूल्य सूची प्रदर्शित करने, अनिवार्य रूप से साफ सफाई रखने और व्यवसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही पेट्रोल पंप 14 बीघा, राम झूला, तपोवन, शिवपुरी का निरीक्षण कर पेट्रोल पंपो में रेट लिस्ट, स्टॉक उपलब्धता, आपदा दृष्टिगत पर्याप्त स्टॉक होने और सुरक्षा संबंधी मानकों का अपडेट लिया गया, जहाँ सभी व्यवस्थाएं सही पायी गयी तथा पेट्रोल पंपो में मानकों के अनुरूप कार्य होना पाया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी परवीन चंद्र भट्ट, रविद्र गुसाई, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान, बाट माप निरिक्षक प्रदीप रतूडी, तहसील अमीन मस्त राम डोभाल, कृपाल राणा आदि के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।


नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों, नगर के मुख्य मार्ग एनएच 94, ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर रानी पोखरी को जाने वाले मोटर मार्ग बैंड कुमरखेडा से पालिका की पुरानी चुंगी तक रोड के किनारे झाड़ियां कटान व पड़े कूड़े को निकाला गया।

वहीं तपोवन, मुनि की रेती नगर निकयो द्वारा निरंतर साफ सफाई अभियान चलाया गया।

Related posts

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान* ‎ ‎*मलेथा, कीर्तिनगर, देवप्रयाग एवं चौरास में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण, 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए।

khabaruttrakhand

चुनाव रिजल्ट:- जिस बात की उम्मीद बहुत कम थी वही आज रिजल्ट के रूप में सामने आया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश में यूथ-20 की तैयारी शुरू यूथ- 20 के लिए किया गया एम्स ऋषिकेश का चयन बृहस्पतिवार को कर्टन रेजर इंवेट से हुआ सम्मेलन का आगाज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights