khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीरुद्रप्रयागस्टोरी

ब्रेकिंग:- श्रद्धालुओं के बैग को पुलिस की मदद से वापस लौटाया गया।

*श्रद्धालुओं के बैग को पुलिस की मदद से वापस लौटाया गया*

महाराष्ट्र से श्री केदारनाथ यात्रा पर आयी श्रद्धालुगण जिनके द्वारा गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ तक 03 बैग ले जाने के लिए पिठ्ठू वाले को हायर किया गया था।

वहीँ बताया गया है कि उनके इन सभी बैग में लगभग 8-9 हजार रुपए की धनराशि तथा आवश्यक सामान था।

केदारनाथ में पहुंचने पर श्रद्धालुओं को अपने बैग नहीं मिल पाया। उनको अपने बैग ढूंढने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हताश परेशान होकर वे पुलिस के पास पहुंचे।

उक्त सूचना पर केदारनाथ पुलिस यात्रा कंट्रोल रूम की टीम द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत तत्काल कार्यवाही करते हुए पिठ्ठू मजदूर जो स्वंय भी श्रद्धालुगणों को ढूंढ रहा था को ढूंढकर श्रद्धालुओं के सभी बैग उन्हें सकुशल लौटाये गये।

इनके द्वारा यहाँ के लोगों की ईमानदारी व पुलिस की कर्मठता की प्रशंसा कर आभार प्रकट किया गया है।

Related posts

ब्रेकिंग:-वन मंत्री से टिहरी बांध के कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व मद (सी एस आर ) को बांध प्रभावित क्षेत्र में खर्च करने की माँग।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-बाल शिक्षा निकेतन स्कूल कौलागढ़ में किया गया एक कार्यक्रम कर्मनिष्ठ फाउंडेशन द्वारा।

khabaruttrakhand

खत्म हो सकता है लंबा इंतजार:-26 सितंबर को NIOS D.El.Ed डिप्लोमा को लेकर साफ हो सकती है तस्वीर, जाने पूरा मामला

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights