khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवरस्वास्थ्य

एम्स, ऋषिकेश के एनाटॉमी विभाग के तत्वावधान में 2024 के एमबीबीएस बैच के लिए “एना-एआरटी रंगोली प्रतियोगिता” का आयोजन।

एम्स, ऋषिकेश के एनाटॉमी विभाग के तत्वावधान में 2024 के एमबीबीएस बैच के लिए “एना-एआरटी रंगोली प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतियोगी विद्यार्थियों ने अपने कलात्मक कौशल व सृजनशीलता से लोगों की सराहना बटोरी।

प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि संस्थान की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह और विशिष्ट अतिथि संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर (डॉ.) जया चतुर्वेदी ने विशेषरूप से शिरकत की।

कार्यक्रम का एम्स अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. बी. सत्य श्री और संस्थान के फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बिनय कुमार बस्तिया ने संयुक्तरूप से शुभारंभ किया।

एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह, अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंगला सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रश्मि मल्होत्रा और कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजू बोकन के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगी कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया और अपने कलात्मक कौशल और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल( विशेषज्ञ पैनल) में फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) लतिका मोहन, बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनीसा मिर्जा, पैथोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर संजीव किशोर और न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रजनीश अरोड़ा शामिल रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों, निवासियों व वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने शिरकत की और विद्यार्थियों के सृजनात्मकता व कलात्मक कौशल की मुक्त कंठ से भरपूर सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

Related posts

चम्बा ब्लॉक के रा. ई. कालेज पांगरखाल जनपद टिहरी गढ़वाल* में 01 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- थाना घनसाली पुलिस द्वारा 17 वर्षीय अपहृत बालिका को जनपद उत्तरकाशी से सकुशल किया गया बरामद।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय नई टिहरी की मॉनिटरिंग समिति की बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights