khabaruttrakhand
Uttar Pradesh

Election: चुनाव प्रचार में BJP से बहुत पीछे है गठबंधन, रैली करते नजर नहीं आ रहे विपक्षी नेता, पढ़िए ये रिपोर्ट

Election: चुनाव प्रचार में BJP से बहुत पीछे है गठबंधन, रैली करते नजर नहीं आ रहे विपक्षी नेता, पढ़िए ये रिपोर्ट

Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। हालांकि, चुनाव प्रचार करने में इंडिया गठबंधन भाजपा से बहुत पीछे है। अभी विपक्षी नेता चुनाव प्रचार करते नजर नहीं आ रहे हैं।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनाव का एलान हुए 19 दिन हो चुके हैं। प्रचार में भाजपा के अलावा कोई और दल अब तक नजर नहीं आ रहा है।

Advertisement

पहले चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर चुनाव हैं। प्रधानमंत्री पश्चिमी यूपी से ही चुनावी रैली का आगाज 31 मार्च को कर चुके हैं। अब पीएम मोदी छह अप्रैल को सहारनपुर आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जयंत सिंह बुधवार को मुजफ्फरनगर में थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी जिलों का दौरा कर रहे हैं।

रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी भी रैलियां कर रहे हैं। जो नहीं नजर आ रहा है वह है विपक्ष। विपक्षी दलों में खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कब से प्रचार में उतरेंगे, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी भी अब तक किसी के पास नहीं है।

Advertisement

दरअसल, प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। सपा 63 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में समाजवादी पार्टी 16 और कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के हिस्से में सहारनपुर और अमरोहा की सीट है। बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

विपक्ष के नजरिये से देखा जाए तो अभी तक प्रचार फीका ही है। अखिलेश यादव अभी उम्मीदवार तय करने में मसरूफ हैं। कई उम्मीदवार बदले गए हैं। कुछ बदले जाने हैं। वहीं, कांग्रेस सिर्फ दो ही लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कांग्रेस के स्टार प्रचारक दूसरी सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए आएंगे या नहीं, अगर आएंगे तो कब आएंगे? यह अभी तय नहीं हो पाया है।

Advertisement

कब नजर आएंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव?

इंतजार इस बात का भी हो रहा है कि प्रचार के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव कब साथ में प्रचार के लिए निकलेंगे। पहले चरण के लिए 17 अप्रैल को शाम पांच बजे प्रचार बंद होगा। ऐसे में पहले चरण वाले जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में इससे पहले ही सभाएं करनी होंगी।

आकाश और मायावती जल्द उतरेंगे मैदान में

बहुजन समाज पार्टी का भी प्रचार ईद के बाद ही जोर पकड़ेगा। पार्टी की मुखिया मायावती और मायावती के उत्तराधिकारी बनाए गए आकाश आनंद 14 अप्रैल से चुनाव प्रचार में कूदेंगे। मायावती पहले बिजनौर में और फिर सहारनपुर में रैली करेंगी। यानी जब तक विपक्ष पहले राउंड का प्रचार शुरू करेगा, उस वक्त तक भाजपा एक बड़े हिस्से में अपनी बात लोगों तक पहुंचा चुकी होगी।

Advertisement

Related posts

Ramlalla प्रण प्रतिष्ठा: PM Modi ने शुरू किया 11 दिनों का विशेष रीति, अपनी माँ को याद करते हुए ऑडियो संदेश में बोले

cradmin

Lok Sabha Election: Mathura में Hema Malini ने किया नामांकन, बोलीं- इस बार बचे हुए हर काम करूंगी पूरे

cradmin

बाबरी मस्जिद के समर्थक इकबाल अंसारी को Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिला है; उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में भी योगदान

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights